गया पुलिस एवं SSB की संयुक्त कार्रवाई में 7 वर्षों से फरार कुख्यात नक्सली गिरफ्तार

गया, 13 अगस्त 2025।वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में नक्सलियों और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस एवं SSB की संयुक्त कार्रवाई में 7 वर्षों से फरार वांछित नक्सली सुरेन्द्र यादव को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस को 12 अगस्त 2025 को सूचना मिली थी कि कई मामलों में वांछित कुख्यात नक्सली सुरेन्द्र यादव (उर्फ सुरेन्द्र कुमार) थाना लूटुआ अंतर्गत ग्राम सोनदाहा के पास देखा गया है। सूचना के सत्यापन एवं कार्रवाई हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, इमामगंज के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें डुमरिया एवं लूटुआ थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिसकर्मी तथा SSB के जवान शामिल थे।

छापेमारी के दौरान सोनदाहा के पास एक व्यक्ति ने पुलिस बल को देखकर भागने का प्रयास किया, जिसे घेराबंदी कर दबोच लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सुरेन्द्र यादव, पिता स्व. लखन यादव, निवासी सोनदाहा, थाना लूटुआ, जिला गया बताया।


मुख्य घटना में संलिप्तता

दिनांक 8 नवंबर 2018 को 15–20 माओवादी उग्रवादियों ने अत्याधुनिक हथियारों से लैस होकर पुलिस बल पर फायरिंग की थी। इस घटना में सरकारी कार्य में बाधा डालने, आम जनता में दहशत फैलाने, लेवी वसूली और हथियार लूटने की मंशा शामिल थी।
इस संबंध में डुमरिया थाना कांड संख्या–55/18 दर्ज किया गया था, जिसमें गिरफ्तार नक्सली ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।


अपराधिक इतिहास (प्राप्त सूचना अनुसार)

  1. लूटुआ थाना कांड सं. 02/18 (दिनांक 21/07/18)
    • धाराएँ: 147, 148, 149, 353, 307, 120B, 121, 121B, 122, 124A भा.दं.वि.,
      3/4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम एवं 13/16/18/20 UAPA Act.
  2. लूटुआ थाना कांड सं. 01/19 (दिनांक 15/02/19)
    • धाराएँ: 147, 148, 149, 353, 307, 302, 120B, 121, 122, 124A भा.दं.वि.,
      27 आर्म्स एक्ट, 3/4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम एवं 16/17/18/181/183/20 UAPA Act.
  3. मदनपुर (औरंगाबाद) थाना कांड सं. 303/21 — विवरण लंबित।

पुलिस ने बताया कि अन्य नक्सलियों एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापेमारी अभियान जारी है।


 

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Related Posts

    वैशाली में दिनदहाड़े हुई 15.60 लाख की लूट का खुलासा: FLIPKART कैशियर ही निकला मास्टरमाइंड, 3 गिरफ्तार; अवैध हथियार और 5 लाख रुपये बरामद

    Continue reading