नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई प्रस्तावों पर लगेगी सरकार की मुहर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज यानी 4 फरवरी को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हॉल में शाम 4:00 बजे से कैबिनेट की बैठक शुरू होगी। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर सरकार की मुहर लगने की संभावना है। नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं की खास नजर कैबिनेट की बैठक पर रहेगी।

दरअसल, इन दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के कारण पिछले कुछ हफ्ते से कैबिनेट की बैठक नहीं बुलाई जा सकी है लेकिन अब 4 फरवरी को सीएम ने बैठक बुला ली है। ऐसे में नौकरी की आस लगाए लोगों को एक बार फिर से उम्मीद जगी है। इस साल के अंत तक बिहार में विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में चुनावी साल होने के कारण सरकार नौकरी समेत कई अन्य बड़े फैसले ले सकती है।

खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनाव से पहले 12 लाख सरकारी नौकरी देने का वादा किया था और कहा था कि जो वादा किए हैं उसे पूरा करने के बाद ही जनता के बीच वोट मांगने के लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने जो कमिटमेंट किया है उसे पूरा करने के बाद ही चुनाव में उतरेगी। सीएम नीतीश खुद इन दिनों प्रगति यात्रा कर हर जिले में चर रही विकास योजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं।

इससे पहले बीते 10 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई थी, जिसमें विभिन्न विभागों से जुड़े 55 प्रस्तावों पर मंत्रिपरिषद की मुहर लगी थी। प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने जो घोषणाएं की थी, उनपर कैबिनेट की मुहर लगी थी।अब आज फिर से एक बार कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। ऐसे में उम्मीद है कि सरकार चुनावी साल को देखते हुए बड़े फैसले ले सकती है।

  • ये भी पढ़े..

    बी-टेक (लेटरल एंट्री) में नामांकन का पहला सीट आवंटन 25 जुलाई को, 23 जुलाई तक करें चॉइस फिलिंग

    Share Add as a preferred…

    25 जुलाई को बिहार के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में होगी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी, समावेशी शिक्षा पर होगा संवाद

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *