आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष की IMA सदस्यता निलंबित

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर की रेप और मर्डर के बाद से देशभर में आक्रोश का माहौल है। इसे लेकर पश्चिम बंगाल में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस मामले में आरजी कर कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष से भी सीबीआई लगातार पूछताछ कर रही है। इस अब इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने बड़ा फैसला लिया है।

दरअसल आईएमए ने आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष की सदस्यता निलंबित कर दी है। बता दें कि पश्चिम बंगाल में घटी इस घटना पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी बयान जारी किया है। उन्होंने इस मामले पर सख्त बयान देते हुए कहा कि वह इस घटना से निराश और भयभीत हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों से वह व्यथित हैं। बस अब बहुत हो गया।

क्या बोलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि निंदनीय मानसिकता महिलाओं को कमतर इंसान, कम शक्तिशाली, कम सक्षम, कम बुद्धिमान के रूप में देखती है। उन्होंने कहा कि निर्भया केस के बाद से 12 वर्षों में, समाज द्वारा अनगिनत बलात्कारों को भुला दिया गया है। यह भूलने की बीमारी घृणित है। राष्ट्रपति ने कहा कि इतिहास का सामना करने से डरने वाले समाज सामूहिक भूलने की बीमारी का सहारा लेते हैं; अब समय आ गया है कि भारत इतिहास का सामना करे। राष्ट्रपति ने कहा कि हमें इस विकृति से व्यापक तरीके से निपटना चाहिए ताकि इसे शुरू में ही रोका जा सके।

  • Related Posts

    आंध्र प्रदेश में ‘सफेद जहर’ का कहर! मिलावटी दूध पीने से 16 की मौत; किडनी फेल होने से मचा हड़कंप, लैब रिपोर्ट में ‘एथिलीन ग्लाइकॉल’ का खुलासा

    HIGHLIGHTS: पूर्वी गोदावरी जिले में…

    Continue reading