खगड़िया में किराना दुकान की आड़ में चल रहा था अवैध धंधा, पुलिस ने हथियारों का जखीरा किया बरामद

खगड़िया पुलिस को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। खगड़िया के बेलदौर थाना क्षेत्र के चक्रमनिया गांव के एक किराना दुकान में हो रहे हथियार और गांजा तस्करी के अवैध धंधे का पुलिस ने खुलासा किया है।

बेलदौर पुलिस ने छापा मारते हुए दुकान से 20 देशी कट्टा, 79 जिंदा कारतूस, 3.4 किलो गांजा और एक सेट मोबाइल जब्त किया है। इस दौरान पुलिस ने दुकान के मालिक पप्पू पटेल समेत इनके परिवार के दो लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है। जिसमें एक महिला भी शामिल है।

इधर, एसपी चंदन कुमार कुशवाहा ने बताया कि पप्पू पटेल किराना दुकान की आड़ में हथियार और गांजे की तस्करी करता था। तस्करी में पप्पू के परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल थे। इस मामले में तीन लोगों को दबोचा गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    BPSC TRE-4 भर्ती को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति से बदलेगी बिहार की तस्वीर

    Share Add as a preferred…

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…