होली का पकवान खाने के बाद गैस और बदहज़मी से है बुरा हाल तो इन देसी नुस्खों से मिलेगा तुरंत आराम

त्योहारों के मौसम में लजीज व्यंजनों का लुत्फ़ उठाना हर किसी को पसंद होता है। लेकिन, अक्सर लोग फेस्टिव सीज़न में इतना ज़्यादा खा लेते हैं कि उस वजह से कुछ समय बाद पेट में गैस और एसिडिटी की समस्या हो जाती है, जो परेशानी का सबब बन जाती है। होली के दौरान यह समस्या तो भी बढ़ जाती है, जब तले-भुने पकवानों और कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन करने के बाद ज्यादातर लोगों को अपच की समस्या होने लगती है। कई बार गैस की वजह से सीने में दर्द जैसी समस्या भी होने लगती है। इसलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे लेकर आए हैं, जो गैस की समस्या से आपको तुरंत राहत दिलाएंगे और पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में भी मदद करेंगे

  • अजवाइन का पानी: अजवाइन गैस की समस्या में बहुत फायदेमंद होती है। अजवाइन का पानी बनाने के लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन उबालें और फिर इसे ठंडा करके पी लें। इससे आपको गैस से बहुत जल्दी राहत मिलेगी।
  • नींबू पानी: नींबू में साइट्रिक एसिड मौजूद होता है जो पाचन तंत्र को मजबूत करता है और गैस की समस्या को दूर करता है। नींबू पानी बनाने के लिए एक गिलास पानी में एक नींबू मिलाकर पीएं।
  • दही: दही खाने से गैस की समस्या में बहुत राहत मिलती है। दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं जो पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं और गैस की समस्या को दूर करते हैं। गर्मियों में ठंडे चावल के साथ दही खाने से बहुत राहत मिलती है।
  • अदरक: अदरक में जिंजरोल नामक तत्व होता है जो पाचन तंत्र को मजबूत करता है और गैस की समस्या से राहत दिलाता है। अगर आपको गैस की समस्या हो रही है तो अदरक का एक छोटा टुकड़ा खाएं।
  • पुदीना: गैस की समस्या होने पर पुदीना खाने से पेट को बहुत राहत मिलती है। इसके लिए आप पुदीने की चाय या पुदीने के तेल में पानी मिलाकर पी सकते हैं। पुदीने में मेंथॉल नामक तत्व होता है जो पाचन तंत्र को मजबूत करता है और गैस की समस्या से राहत दिलाता है।
  • सौंफ: अगर आप गैस से परेशान हैं तो सौंफ आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। आप एक गिलास पानी में एक चम्मच सौंफ उबालकर पी सकते हैं।

    हींग: हींग खाने से पेट को आराम मिलता है और गैस की समस्या से राहत मिलती है। हींग में मौजूद एस्पिरिन नामक तत्व पाचन तंत्र के लिए काफी फायदेमंद होता है। आप इसका सेवन गर्म पानी में मिलाकर या खाने में डालकर कर सकते हैं।

  • ये भी पढ़े..

    राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड सरकारी आवास खाली करने का अंतिम नोटिस, 7 दिन की डेडलाइन तय

    Share Add as a preferred…

    NEET सॉल्वर गैंग का PMCH कनेक्शन फिर उजागर, मेडिकल छात्रों पर सवाल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *