“अगर बंगाल की जनता ने बीजेपी चुनी तो हम सम्मान करते हैं”: महुआ मोइत्रा का बड़ा बयान: “संविधान सर्वोपरि, बहुमतवाद नहीं चलेगा”

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस की हार के एक दिन बाद पार्टी की लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा का बयान सामने आया है। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

महुआ मोइत्रा ने कहा कि उनकी पार्टी ने “असमान पिच” पर मजबूती से चुनावी लड़ाई लड़ी और वे जनता के जनादेश का सम्मान करती हैं। उन्होंने कहा कि यदि बंगाल के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को चुना है, तो वे इस फैसले को स्वीकार करती हैं।

उन्होंने आगे कहा कि तृणमूल कांग्रेस एक धर्मनिरपेक्ष भारत के लिए संघर्ष करती रहेगी, जहां संविधान सर्वोपरि हो और बहुमत के नाम पर किसी भी तरह का दबाव या ज़बरदस्ती न चले।

उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब राज्य में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिलने की स्थिति बनती दिख रही है और तृणमूल कांग्रेस के लंबे शासन के बाद सत्ता परिवर्तन की संभावना जताई जा रही है।

महुआ मोइत्रा ने अपनी पोस्ट का समापन “जय हिंद” के साथ किया।

  • ये भी पढ़े..

    खाटूश्याम दर्शन के लिए सफर होगा आसान, सुंदरपुरा स्टेशन निर्माण को मिली मंजूरी

    Share Add as a preferred…