भागलपुर रेलवे स्टेशन की मूलभूत सुविधा नहीं हुई दुरुस्त तो दे दूंगा यहीं पर जान

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर से एक अजीबो गरीब घटना सामने आई है जहाँ एक व्यक्ति आमरण अनशन पर बैठ गए हैं और उन्होंने साफ तौर पर कह दिया कि अगर भागलपुर जमालपुर की मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त नहीं हुई तो मैं यहीं पर जान दे दूंगा. मामला मालदा डिवीजन के भागलपुर और जमालपुर रेलवे स्टेशन का है.

जहां इस शख्स ने साफ तौर पर कहा है कि वाणिज्य विभाग इंजीनियरिंग विभाग और ऑपरेटिंग विभाग तीनों मिलकर जनता का शोषण करती है उन्होंने यह भी कहा कि शौचालय में रेलवे विभाग द्वारा निशुल्क शौचालय जाने की बात कही गई है लेकिन यहां महिलाओं से ₹10 करके यहां के ठेकेदार लेते हैं कई जगहों पर मूलभूत सुविधाओं की कमी है.

यह दिक्कतें यात्री वर्षों से झेल रहे हैं लेकिन अभी तक इस पर अमली जामा नहीं पहनाया जा सका है वहीं उन्होंने कहा अगर हमारी बातें रेलवे विभाग नहीं सुनती है तो मैं आमरण अनसन पर बैठा हूं मैं यहीं पर जान दे दूंगा.

  • Related Posts

    राज्यसभा चुनाव से पहले अनंत सिंह को कोर्ट से राहत, कस्टडी में आकर डालेंगे वोट; बिहार की पांचवीं सीट पर बढ़ी सियासी गर्मी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार की 18 लाख महिलाओं को जल्द मिलेगा ₹10,000 का लाभ, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान

    Share Add as a preferred…

    Continue reading