“अगर मैं नहीं जीता, तो तेजस्वी भी CM नहीं बनेंगे” — RJD उम्मीदवार का विवादित बयान, पार्टी में मचा बवाल

कैमूर/पटना | बिहार चुनाव 2025:

पहले चरण के मतदान के बाद दूसरे चरण का चुनाव प्रचार जोर पकड़ चुका है। प्रचार के बीच नेताओं के विवादित बयान भी सुर्खियाँ बटोरने लगे हैं। ऐसा ही एक तीखा बयान कैमूर जिले के रामगढ़ विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के उम्मीदवार अजीत सिंह ने दे दिया है।

तेजस्वी यादव पर ही साधा निशाना

रामगढ़ में चुनावी सभा के दौरान अजीत सिंह ने सीधे अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री पद के दावेदार तेजस्वी यादव को धमकी भरे शब्दों में कहा:

“अगर मैं रामगढ़ सीट से चुनाव नहीं जीता, तो तेजस्वी यादव भी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे।”

अजीत सिंह के इस बयान ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है। RJD के भीतर भी इस बयान को लेकर असंतोष बढ़ गया है।

पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी

अंदरखाने की जानकारी के अनुसार, RJD के कई स्थानीय और जिला स्तर के नेताओं ने इस बयान पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि ऐसे बयानों से पार्टी की छवि और पूरे चुनाव अभियान को नुकसान पहुँचता है।

चुनावी कार्यक्रम पर एक नज़र

  • पहले चरण की वोटिंग: पूरी हो चुकी है
  • दूसरे व अंतिम चरण की वोटिंग: 11 नवंबर
  • मतगणना: 14 नवंबर

दूसरे चरण के मतदान से पहले इस बयान ने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है

  • Related Posts