पटना के मरीन ड्राइव पर पिस्टल लहराती युवती की हुई पहचान, पुलिस ने दी ये बड़ी जानकारी

सोशल मीडिया पर कुछ दिनों पहले बिहार के पटना के जेपी गंगा पथा का एक वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में एक लड़की बाइक पर खड़े होकर हथियार लहरा रही थी। उसके दोनों हाथों में हथियार थे। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अब उसकी पहचान कर ली है।

पुलिस ने कर ली पहचान

मरीन ड्राइव का ये वीडियो जब वायरल हुआ तब पुलिस के पास भी वीडियो पहुंच गया। इस पर संज्ञान लेते हुए सिटी एसपी वैभव शर्मा ने जांच के आदेश दिए। पुलिस ने बताया कि, बाइक चलाने वाले युवक का नाम रंगा राव उर्फ विशाल कुमार है। बाइक पर पीछे जो लड़की थी वो नाबालिग है जो पटना सिटी इलाके की रहने वाली है।

पुलिस ने आगे बताया कि रंगा राव अपराधी प्रवृति का आदमी है। कोतवाली और गोपालपुर थाने में उसके खिलाफ उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। वो पिस्टल रंगा राव की है मगर उसके घर की तलाशी के दौरान पुलिस को पिस्टल नहीं मिली।

  • Related Posts

    बिहार दिवस पर सड़क सुरक्षा पेंटिंग प्रतियोगिता, विजेताओं को हेलमेट देकर किया सम्मानित

    पटना, 23 मार्च 2026: राजधानी…

    Continue reading
    मॉरीशस के प्रधानमंत्री को बिहार आने का निमंत्रण, सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

    पटना/मॉरीशस, 23 मार्च 2026: बिहार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *