ICG ने मुंबई में भारतीय चालक दल के 14 सदस्यों को सुरक्षित बचाया

भारतीय तटरक्षक बल के हेलीकॉप्टर ने शुक्रवार (26, जुलाई) को सुबह मुंबई के अलीबाग के पास फंसे बल्क कैरियर जेएसडब्ल्यू रायगढ़ से भारतीय चालक दल के 14 सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया है। तट से दूर लंगर डाले इस जहाज के इंजन रूम में पानी भरने की समस्या हुई। समुद्र की विषम परिस्थितियों में चालक दल के सभी सदस्यों को सुरक्षित रूप से हवाई मार्ग से अलीबाग समुद्र तट पर उतारा गया। आईसीजी ने बचाए गए चालक दल को चिकित्सा सहायता देने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहा है।

तटरक्षक क्षेत्र (पश्चिम) के महानिरीक्षक कमांडर भीष्म शर्मा ने बताया कि मुंबई के आईसीजी समुद्री बचाव समन्वय केंद्र (एमआरसीसी) को गुरुवार को दिन में 1.27 बजे बल्क कैरियर जेएसडब्ल्यू रायगढ़ से संकट की सूचना मिली। आईसीजी को बताया गया कि 122 मीटर लंबे जहाज पर भारतीय चालक दल के 14 सदस्य सवार थे। अलीबाग के तट पर लंगर डाले जहाज का लंगर खिंचने से नियंत्रण खो गया था। इसी वजह से जहाज के इंजन रूम में पानी भर जाने से स्थिति और भी बदतर हो गई थी। इतना ही नहीं, यह जहाज अलीबाग से लगभग 01 समुद्री मील दूर चट्टानों पर फंस गया।

कमांडर शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद तटरक्षक बल के हेलीकॉप्टर को तैनात किया गया, जिसने प्रतिकूल मौसम की स्थिति में बल्क कैरियर जेएसडब्ल्यू रायगढ़ से सभी 14 चालक दल के सदस्यों को आज सुबह लगभग 09.30 बजे सफलतापूर्वक निकाला। चालक दल के सदस्यों को अलीबाग समुद्र तट पर सुरक्षित रूप से उतारा गया, जिसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि अब इसके बाद बचाए गए सदस्यों को आईसीजी का मुरुद जंजीरा स्टेशन आगे की चिकित्सा सहायता देने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहा है। पोत और आसपास के वातावरण की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।

  • Related Posts

    रांची : राज्यपाल ने ‘हिंदी शिशुकाव्य की प्रवृत्तियाँ’ पुस्तक का किया विमोचन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नितिन नवीन बने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, भागलपुर में लाइव प्रसारण देखकर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

    Share Add as a preferred…

    Continue reading