नाथनगर में आईसीडीएस ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान, महिलाओं ने ली शत-प्रतिशत मतदान की शपथ

भागलपुर, 24 अक्टूबर 2025।बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 158-नाथनगर विधानसभा क्षेत्र में आईसीडीएस (एकीकृत बाल विकास सेवा) की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान बड़ी संख्या में सेविका और सहायिका उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के तहत सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (SVEEP) के अंतर्गत मतदाता जागरूकता रैली, रंगोली प्रतियोगिता, परिचर्चा और संकल्प सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने संकल्प लिया कि वे 11 नवंबर 2025 को हर हाल में मतदान करेंगी और अपने परिजनों व पड़ोसियों को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगी।

गोपालपुर में आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम में लगभग 200 सेविकाओं और सहायिकाओं ने भाग लिया। इस दौरान अधिकारियों और समाजसेवियों ने उपस्थित महिलाओं को मतदान के महत्व और एक जिम्मेदार मतदाता के रूप में अपनी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

आईसीडीएस द्वारा चलाए जा रहे ऐसे अभियानों का उद्देश्य हर मतदाता तक मतदान की अनिवार्यता और लोकतंत्र में उनकी भूमिका का संदेश पहुंचाना है, ताकि इस बार विधानसभा चुनाव में अधिकतम मतदान सुनिश्चित हो सके।


 

  • Related Posts

    CO-RO की हड़ताल पर सख्त हुए डिप्टी CM विजय सिन्हा: “भ्रम में न रहें अधिकारी, आज भी और आगे भी NDA की सरकार रहेगी”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पीरपैंती में सेवा की सरिता! स्वर्गीय अनुराधा खेतान की याद में दिव्यांगों और गरीबों को मिला संबल; सिलाई मशीन और व्हीलचेयर का वितरण

    Share Add as a preferred…

    Continue reading