गया में कराऊंगा अपराधियों का पिंडदान : छपरा में गरजे ‘सम्राट चौधरी’, कहा-बिहार में एक बार बनाइए BJP की सरकार

छपरा: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने शनिवार को छपरा में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि इस बार बिहार में बीजेपी की सरकार बनाइये। बीजेपी की सरकार बनते ही बिहार से क्रिमिनल नेपाल भाग जाएंगे नहीं तो उनका पिंडदान गया में होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार में भय मुक्त वातावरण बीजेपी ही बना सकती है।

गौरतलब है कि शनिवार को बीजेपी बिहार प्रदेश अध्यक्ष प्रधानमंत्री युवा ग्रामीण तैराकी प्रतियोगिता में प्रतियोगियों का हौसला बढ़ाने पहुंचे थे। कार्यक्रम का आयोजन सारण जिला के अमनौर प्रखंड स्थित पर्यटक स्थल पोखरा पर आयोजित की गई है। कार्यक्रम में मंच से लोगो को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने लोगो से बिहार में 1970 से कई लोगो को मुख्यमंत्री बनाने के लिए सपोर्ट किया। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि इसबार बिहार में बीजेपी की सरकार बनाइये बिहार से क्रिमिनल नेपाल भाग जाएंगे नही तो उनका पिंडदान गया में होगा।

  • ये भी पढ़े..

    विधानसभा में तेजस्वी यादव की गैरमौजूदगी पर सत्ता पक्ष का तंज, किसानों के मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा

    Share Add as a preferred…

    मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के तीन गंगा घाटों का किया लोकार्पण, ₹46.26 करोड़ से हुआ आधुनिक विकास

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *