“कोरोना में पीएम के PA को दवा मैंने भेजी”, चक्रधरपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बोले पप्पू यादव

रविवार को झारखंड के चक्रधरपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पप्पू यादव ने विवादित बयान दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के पीए को कोरोना हो गया था। जब उसे कोरोना की दवा नहीं मिली रही थी तब मैंने उसको दवा पहुंचाई थी। हमको औकात थी कि कोरोना के समय लोगों के बीच 7 करोड़ रुपये की रेमडेसिवीर लाकर बांटा था।

पप्पू यादव ने कहा कि केंद्र सरकार से ज्यादा पैसा लोगों के बीच है। पप्पू यादव ने दावा करते हुए कहा है कि अपनी 9 हजार बीघा जमीन उन्होंने लोगों में बांट दिया। पप्पू यादव ने सभा में मौजूद लोगों से कहा कि आपको किसी भी तरह की मदद के लिए घबराने की जरूरत नहीं है। मेरे पास सरकार से भी ज्यादा पैसा है। मेरे पास 9 हजार बीघा जमीन थी। अब हम 100 बीघा पर आ गए है। अब मेरे पास कुछ है ही नहीं।

पप्पू यादव ने इसके अलावा कहा कि पूरे देश का इलाज अकेले मैं कराता हूं। पूरे कोरोना में हर गरीबों के घर-घर में जाकर पैसा पहुंचाए। पप्पू यादव की औकात थी तो पूरे देश के जितने गरीब थे, उनको दो-दो हजार रुपये देने का काम किया।

  • Related Posts

    सुपौल में ‘काल’ बनकर दौड़ा ट्रक! सड़क हादसे में गर्भवती महिला का फटा पेट; मां और अजन्मे शिशु की मौके पर मौत, खौफनाक मंजर देख दहल गया NH-27

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    वैशाली में ‘रिश्तों’ का कत्ल! कलयुगी मामा ने भांजी की अस्मत से किया खिलवाड़; नानी ने जिसे पाला… रक्षक ही बन गया ‘भक्षक’

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *