‘दुआ करता हूं कि…’, जीतन मांझी ने तेजस्वी को इस अंदाज में दी शादी की सालगिरह की बधाई

पटना: हम के संरक्षक जीतन राम मांझी ने राजद सुप्रीमो लालू यादव के छोटे बेटे और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को उनकी शादी की सालगिरह की बधाई दी। मांझी ने तेजस्वी और पत्नी राजश्री को शुभकामनाएं दी। अपने एक्स हैंडल पर मांझी ने पोस्ट किया। आपको बता दें तेजस्वी यादव की सालगिरह पर पूरा लालू परिवार तिरुपति में है।

जीतन मांझी ने एक्स पर किए गए पोस्ट में लिखा कि तेजस्वी यादव और राजश्री आप दोनों को वैवाहिक वर्षगांठ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से स्वस्थ व सुखी जीवन की मंगलकामना करता हूं।

आपको बता दें बिहार की महागठबंधन सरकार से अलग होने और एनडीए में शामिल होने के बाद से मांझी लगातार नीतीश सरकार पर हमलावर है। हाल ही में दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीतीश सरकार स्वाहा नाम से यज्ञ किया था। और दलितों पर नीतीश कुमार के बयान के खिलाफ धरना दिया था। जिसको बीजेपी नेताओं का भी भरपूर सहयोग मिला था। लेकिन इन सबके बीच जीतन मांझी आरजेडी और लालू पर उतने हमलावर नहीं दिखे जितना नीतीश और जदयू पर दिखे।

वहीं तेजस्नी पत्नी संग शादी की सालगिरह तिरुपति बालाजी में मनाई। इस दौरान पिता लालू, मां राबड़ी देवी, बड़े भाई तेजप्रताप भी मौजूद रहे। आज सुबह सभी ने बालाजी के दर्शन किए और बालदान किए। वहीं बेटी कात्यायनी का मुंडन संस्कार भी आज ही के दिन कराया। जिसकी जानकारी तेजस्वी ने अपने एक्स हैंडल पर दी।

ये भी पढ़े..

भागलपुर में पिता की स्मृति को समर्पित भावपूर्ण काव्य संध्या, कवियों ने कविता और गीतों से दी श्रद्धांजलि

Share Add as a preferred…

भागलपुर के नए डीडीसी रवि राकेश ने संभाला पदभार, विकास योजनाओं को गति देने पर रहेगा विशेष फोकस

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *