I.N.D.I गठबंधन के लोग हर जगह सिर्फ खाने का स्वाद चखने पहुंचते हैं,आएंगे तो मोदी ही छाएंगे तो मोदी ही:सैयद शाहनवाज हुसैन

भागलपुर:इंडी गठबंधन की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कोई पद नहीं मिलने साथ ही पीएम पद के लिए नाम आगे नहीं आने को लेकर भाजपा चुटकी ले रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बैठक में नीतीश कुमार को खाना मिला था। भोजन के लिए ही यह लोग जाते है।

इंडी गठबंधन के लोग अलग अलग व्यंजन का रस लेते है। यह लोग किट्टी पार्टी करते हैं। एक दूसरे से विचार नहीं मिलते हैं,एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ते हैं।

आएंगे तो मोदी ही छाएंगे तो मोदी ही। भाजपा में कोई भी शामिल हो सकता है। एक मिसकॉल पर सदस्य बन सकते है, लेकिन जदयू के लिए भाजपा का दरवाजा खुला नहीं है। नीतीश कुमार हमारे साथ थे, अच्छे थे। अब न खुदा रहा न विशाले सनम न इधर के रहे न उधर के रहे।

Related Posts

भागलपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत; इलाके में सनसनी

Share Add as a preferred…

Continue reading
भागलपुर नगर निगम का ‘स्मार्ट’ बजट! 2026-27 के लिए विकास का रोडमैप तैयार; जाम और जलजमाव से मुक्ति के लिए खुलेगा तिजोरी का द्वार

Share Add as a preferred…

Continue reading