‘दिल दिया है जान भी देंगे, ऐ वतन तेरे लिए..’ हत्या के आरोपियों के घर बैंड बाजा लेकर पहुंची पुलिस

मुंगेर में जमीनी विवाद को लेकर हुई एक हत्या मामले मे फरार चल रहे दो हत्यारोपी के घर पुलिस ने बैंड बाजा के साथ इश्तेहार चिपकाया। इसके बाद भी दोनों अगर सरेंडर नहीं करते हैं तो न्यायालय के आदेश पर दोनों हत्यारोपियों के घर की कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

मुंगेर में सफियासराय थाना की पुलिस ने वर्ष 2023 में पंकज यादव हत्या मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों के सिंघिया इगलिश स्थित घर पर कोर्ट के आदेश पर इश्तेहार का तामिला कराया। थानाध्यक्ष अमरेश कुमार की मौजूदगी में बैण्ड बाजा के साथ हत्या मामले में फरार आरोपियों स्व. सिन्टू यादव के पुत्र छोटू यादव और छतरी यादव के पुत्र विक्की यादव के घर इश्तेहार चिपकाया।

साथ ही पड़ोसियों को सूचित किया गया कि दोनों फरार आरोपी इश्तेहार का तामिला के बावजूद सरेण्डर नहीं करते हैं तो न्यायालय के आदेश पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने बताया कि सिंघिया इंगलिश में जमीन विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में पंकज यादव की मौत हुई थी।

हत्या के इस मामले में दो आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं जबकि छोटू और विक्की घटना के बाद से फरार है। कोर्ट के आदेश पर दोनों फरार आरोपियों के घर पर इश्तेहार चस्पा किया गया है।

  • ये भी पढ़े..

    जमुई में युवक की संदिग्ध मौत से बवाल: शव रखकर 3 घंटे तक सड़क जाम, अस्पताल पहुंचे दोस्त को भी मारी गोली

    Share Add as a preferred…

    बिहार में 24 घंटे बंद रहेंगी बिजली विभाग की सभी ऑनलाइन सेवाएं, स्मार्ट मीटर उपभोक्ता तुरंत करा लें रिचार्ज

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *