‘तुम्‍हारा जीजा हूं मैं, शर्म नहीं आती’ सीमा हैदर के पति सचिन ने पाकिस्‍तानियों की लगा दी क्‍लास, जानें ऐसा क्या हुआ

पाकिस्‍तान से अवैध तरीके से भारत में दाखिल हुई सीमा हैदर की कहानी देश के कोने-कोने में चर्चित है. ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में पति सचिन मीणा के साथ रह रही सीमा को वापस उसके देश पाकिस्‍तान भेजने की बात यूपी पुलिस के डीजीपी पहले ही कह चुकी है. सचिन से दूसरा ब्‍याह रचाकर सीमा हिन्‍दू धर्म को अपना चुकी है. इस वक्‍त सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सचिन खुद को पाकिस्‍तान का दामाद और जीजा बता रहे हैं. दोनों का फनी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है.

सीमा हैदर के आधिकारिक इंस्‍टाग्राम हैंडल से यह वीडियो शेयर किया गया है. वीडियो में सीमा मांग में सिंदूर के साथ नजर आ रही हैं. वीडियो में पहले सचिन कहते हैं, ‘पाकिस्तान का तो मैं दामाद लगता ही हूं और सभी पाकिस्तानियों का जीजा भी लगता हूं. इसपर सीमा जवाब देती है हां बिल्‍कुल. फिर सचिन कहता है कि तो उनको शर्म नहीं आती है कि वो अपने सगे जीजा को उलटा सीधा बोलते हैं. सीमा जवाब देती है कि अली रजा यह सिर्फ तुम्‍हारे लिए. सचिन अली रजा नामक यूजर से कहता है कि हां दोस्‍त आप ही बताओ कि आपको शर्म नहीं आती है।

https://www.instagram.com/reel/C1n2jxQp048/?utm_source=ig_web_copy_link

प्रेग्‍नेंसी के सवाल पर क्‍या बोली सीमा?

बीते कुछ दिनों से इस तरह की खबरें भी सामने आ रही है कि सीमा हैदरा प्रेगनेंट हैं. सचिन मीणा के घर इस साल किलकारी गूंज सकती है. सीमा हैदर से जब एक इंटरव्यू में पूछा गया कि वह कब नन्हे मेहमान के आने की जानकारी देंगी तो उन्होंने कहा कि खुशियां बस आने वाली है. रिपोर्टर ने जब पूछा कि ‘क्या 2024 नई खुशियां लेकर आ रहा है ? इस पर सीमा ने जवाब दिया कि बिल्कुल नई खुशियां लेकर आएगा.’ सीमा ने आगे कहा ‘2023 भी बहुत खुशियां लेकर आया, मानती हूं थोड़ा बहुत दुःख हुआ. सचिन का बर्थडे भी नजदीक आ रहा है. अच्छा रहेगा कि किसी और का भी जन्म हो जाए.’ जब रिपोर्टर ने पूछा कि होली के पहले या बाद ? तो सीमा ने कहा कि होली के पहले नहीं हो सकता लेकिन हां जल्द ही खुशखबरी सुनने को मिलेगी.

  • Related Posts

    ‘मीठा’ होगा बिहार का भविष्य! ईखायुक्त अनिल झा ने गांधी मैदान में परखी गन्ना उद्योग की चमक; हसनपुर चीनी मिल की ‘सब्सिडी’ वाली खेती बनी मिसाल

    HIGHLIGHTS: 114वें ‘बिहार दिवस’ पर…

    Continue reading
    गांधी मैदान में ‘रोबोट’ और AI का जलवा! मंत्री संजय सिंह टाइगर ने किया स्किल डेवलपमेंट स्टॉल का आगाज़; बिहार के युवाओं के लिए खुले ‘आत्मनिर्भर’ रोजगार के द्वार

    HIGHLIGHTS: 114वें ‘बिहार दिवस’ पर…

    Continue reading