‘पति-पत्नी और वो’…कई लोगों से था महिला का अफेयर, विदेश से आए पति ने टोका, तो काट दिया गला

Azamgarh crime: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक महिला का अफेयर कई लोगों से चल रहा था। महिला का पति विदेश में था। जिसको स्वदेश लौटने पर अफेयर के बारे में पता लग गया। उसने महिला को टोका, लेकिन वह नहीं मानी। उसने अपने पति को मारने की कोशिश की। पति और पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करने वाला ये मामला सामने आया है मुबारकपुर थाना क्षेत्र में।

यहां के कादिरपुर गांव में महिला ने अपने पति का गला काट दिया। जिसके बाद पति ने किसी तरह खुद को बचाया और घर से बाहर आकर शोर मचा दिया। गांव के लोग शोर सुनकर इकट्ठा हो गए। वे घायल को अस्पताल लेकर गए, पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई। महिला को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

कई साल से कतर रहता है पीड़ित

पीड़ित राम विजय यादव ने बताया कि वह दोहा (कतर) में कई साल से नौकरी कर रहा है। एक महीने पहले घर लौटकर आया था, तब पता लगा कि पत्नी का कई लोगों से अफेयर है। उसने पत्नी के बाहर जाने पर रोक लगाई थी। जिसके कारण वह गुस्से में थी। शुक्रवार को वह पत्नी के साथ सो रहा था। तभी उसने चाकू से गले पर वार किया। एकदम से उठकर वह भाग गया। गली में निकलने के बाद शोर मचाया।

हालांकि पत्नी पीछा करते हुए मौके पर आई, लेकिन ग्रामीणों को देख वह भाग गई। जिसके बाद लोग युवक को अस्पताल लेकर गए। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने वारदात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि एक बुजुर्ग ने पुलिस को सूचित किया है। वह आरोपी महिला का ससुर है। जिसने बताया कि बेटे के वापस आने के बाद दोनों में खूब झगड़ा होता है। जिसके कारण पत्नी ने उसके बेटे की हत्या की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी महिला को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस महिला को जल्द कोर्ट में पेश करेगी।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में नया बिजली कनेक्शन देने के नाम पर रिश्वत, विजिलेंस ने JE और तकनीशियन को रंगे हाथ दबोचा

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत छह लोगों पर लगाया हत्या का आरोप

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *