पत्नी को पटक-पटक कर पीटता नजर आया पति, कैमरे में कैद हुआ ये खतरनाक वीडियो

घर में पति-पत्नी के बीच लड़ाई होना आम बात है लेकिन कई बार ये लड़ाई इतनी बढ़ जाती है कि बात एक-दूसरे को जान से मारने तक आ जाती है। ये सिर्फ भारत की ही बात नहीं है बल्कि ये पूरी दुनिया में हो रहा है। महिलाओं को घरेलू हिंसा हमेशा से झेलनी पड़ी है और इस हिंसा में कई बार महिलाओं को वह सारे अत्याचार झेलना पड़ता है जो कोई दरिंदा किसी इंसान पर करता है। ऐसा ही एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक पति अपनी पत्नी को बुरी तरह से पीटता नजर आ रहा है।

पत्नी को जल्लादों की तरह पीटता रहा शख्स

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक जल्लाद पति अपनी पत्नी को ऐसे मार रहा जैसे वह उसकी जान लेकर ही मानेगा। उसे अपनी पत्नी पर जरा सा भी तरस नहीं आ रहा है। वह आव देख रहा न ताव बस दनादन अपनी पत्नी को पीटते ही जा रहा है। पहले तो दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस होती है फिर वह शख्स अपने गुस्से को नियंत्रित नहीं कर पाता है और वह अपनी पत्नी को उठाकर ऐसे पटकता है कि वह सीधे टीवी से जा टकराती है और टीवी उसकी पत्नी पर ही गिर जाता है।

https://twitter.com/detectclips/status/1684295416316039173?s=20

घटना सोशल मीडिया पर हो रहा सर्कुलेट

इस वीडियो को देखने के बाद किसी का भी कलेजा फट जाएगा। पूरी घटना में पत्नी अपना बचाव करते हुए दिखती है। लेकिन वह ऐसा कर नहीं पाती। इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि उन दोनों के बीच किस बात को लेकर बहस हुई थी लेकिन पति का अपनी पत्नी के प3ति ऐसा व्यवहार बिल्कुल भी उचित नहीं है। इस घटना को ट्विटर पर @detectclips नाम के यूजर ने शेयर किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 15 मिलियन लोगों ने देखा और 70 हजार लोगों ने लाइक किया है।

  • Related Posts

    महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से मिला शव, नोट्स और मोबाइल से खुल सकते हैं राज

    सुपौल, 22 मार्च 2026: बिहार…

    Continue reading
    फिल्म ‘धुरंधर 2’ देख रहे भाइयों को पुलिस ने बनाया ‘थर्ड डिग्री’ का शिकार! सुप्पी थाने में रातभर बरती गई बर्बरता; SP ने बिठाई जांच, इलाके में भारी आक्रोश

    HIGHLIGHTS: वर्दी की हैवानियत या…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *