पति ने पत्नी और मासूम बच्चे को उतारा मौत के घाट, इलाके में मची सनसनी

बिहार के बक्सर जिले से बड़ी खबर आ रही है, जहां एक शख्स ने अपने बच्चे और पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

ये पूरा मामला बक्सर के सिविल लाइन मोहल्ले से सटे मठिया के पास की है, जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और बच्चे की लोहे के रॉड से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी है। बच्चे की उम्र मात्र 3 साल बतायी जा रही है। इस घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई।

वहीं, इस घटना की जानकारी मिलते ही जिले के पुलिस कप्तान मनीष कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

  • Related Posts

    503 कार्टन शराब छोड़ने के बदले 10 लाख की डील! वर्दी पर दाग—वायरल वीडियो से बेतिया पुलिस में हड़कंप

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *