औरंगाबाद सदर अस्पताल में मानवता शर्मसार, शौचालय में मिला नवजात का शव; अस्पताल परिसर में मचा हड़कंप

औरंगाबाद, 6 नवंबर 2025 | 

औरंगाबाद सदर अस्पताल से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अस्पताल के शौचालय में एक नवजात का शव मिलने से पूरे परिसर में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।

प्रभारी डीएस आशुतोष कुमार सिंह पहुंचे अस्पताल, पुलिस जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाने की पुलिस टीम और प्रभारी डीएस आशुतोष कुमार सिंह तत्काल सदर अस्पताल पहुंचे और शौचालय का निरीक्षण किया।
पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जांच के अनुसार, घटना सुबह मॉर्निंग ड्यूटी के दौरान सामने आई जब सभी कर्मचारी अस्पताल पहुंचे थे।

महिला वार्ड के पास स्थित शौचालय में मिला शव

मामला महिला वार्ड संख्या 35 से सटे शौचालय का है। सफाई के लिए जब महिला सफाईकर्मी वहां पहुंची, तो उसने देखा कि—

  • लैट्रिन का नल चालू था
  • पूरा सीट पानी से भरा हुआ था

जब उसने पानी हटाने की कोशिश की, तो अचानक उसकी नजर एक नवजात के सिर पर पड़ी, जो सीट के होल में फंसा हुआ था।

चीख सुनते ही दौड़ पड़े कर्मचारी

नवजात का शव देखकर महिला सफाईकर्मी चीख पड़ी। उसकी आवाज सुनते ही आस-पास मौजूद अस्पताल कर्मचारी मौके पर पहुंचे और तुरंत इसकी सूचना अधिकारियों और पुलिस को दी।

फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
सीसीटीवी फुटेज की जांच चल रही है ताकि पता लगाया जा सके कि नवजात को शौचालय में किसने और कब फेंका।

घटना ने खड़े किए कई सवाल

अस्पताल जैसी संवेदनशील जगह पर नवजात का शव मिलना, सुरक्षा व्यवस्था और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश देखा जा रहा है।

  • Related Posts

    बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज: EVM से वोटिंग, फेशियल रिकग्निशन से निगरानी; प्रशासन अलर्ट मोड में

    Share Add as a preferred…

    Continue reading