विधानपरिषद में भारी हंगामा, CM नीतीश और राबड़ी देवी में भिड़ंत..हुआ बवाल

बिहार विधानसपरिषद में आज बढ़ते अपराध पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में भारी भिड़ंत हो गई. विपक्षी सदस्य हंगामा करते हुए वेल में पहुंच गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. सत्ता पक्ष की तरफ से भी लालू-राबड़ी राज को लेकर राजद पर जबरदस्त प्रहार किया गया. इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खड़े हुए और राजद पर जोरदार हमला बोला. इस दौरान राबड़ी देवी पर जमकर हमला बोला.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विप में खड़े होकर कहा कि मैं आग्रह करूंगा कि आपलोग बैठ जाइए, किसी की हत्या हुई है तो उसकी जांच होगी. एक-एक चीज के बारे में हमलोग आज ही जानकारी लेते हैं. राजद सदस्यों पर हमला बोलते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि अपना चीज जान लीजिए. राबड़ी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इनके पति की सरकार, बाद में इन्हीं को बिठा दिया., ये लोग कभी कुछ किया है, ये लोग कोई काम किया था ?  सब काम हमलोगों ने किया है. आपलोगों के बोलने का कोई मतलब नहीं है. आपलोग आज तक कोई काम किया ही नहीं है. आपलोग बोल कर प्रचार चाहते हैं. आज तक कोई काम नहीं किये हैं. हमलोग किसी को बचाए नहीं हैं. पहले कितना हिंदु-मुस्लिम होता था. हम इसीलिए बनाए, जैसे ही देखा कि गड़बड़ कर रहा है तो हटा दिए. अब हम कहीं नहीं जाएंगे. आपके पति हटे तो आप बन गए। सिर्फ घर के आदमी को पद दिया जा रहा है.

राबड़ी देवी ने कहा कि आज अशोक चौधरी फिरौती लेते हैं. पहले कांग्रेस को लुटे और अब जेडीयू में लूट रहे हैं.इसके बाद राबड़ी देवी और अशोक चौधरी में भिड़ंत हो गया. सदन में भारी हंगामे के बाद सभापति ने विपक्षी सदस्यों को पहली पाली तक के लिए बाहर जाने का आदेश दिया.

  • ये भी पढ़े..

    गांव वालों पर लगेगा ₹1200 टैक्स या मिलेगी राहत? बिहार सरकार ने केंद्र के सामने रखी बड़ी मांग

    Share Add as a preferred…

    20 जुलाई से शुरू हो सकता है बिहार विधानसभा का मानसून सत्र, कई बड़े मुद्दों पर सत्ता-विपक्ष में तीखी टक्कर तय

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *