चंपई के जाने से कैसे बचेगी हेमंत सरकार? 6 MLA के बागी होने से कैसे बदलेगा गणित

झारखंड में सियासी संकट बढ़ता दिख रहा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और सोरेन परिवार के विश्वास पात्र और करीबी चंपई सोरेन ने पार्टी से बगावत कर दी है। इसके बाद से तमाम अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं। अटकलों को और दम मिला, जब एनडीए के साथी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने चंपई सोरेन को टाइगर कहा और एनडीए में स्वागत का पोस्ट किया।

उधर चंपई सोरेन ने भी अपनी भड़ास निकाली और लिखा कि पार्टी में अब उनका कोई वजूद नहीं है। मुख्यमंत्री रहते हुए उनका अपमान किया गया। कहा जा रहा है कि चंपई सोरेन बीजेपी में जा सकते हैं। उनके पास 6 विधायकों को समर्थन है।

अब सवाल ये है कि अगर चंपई सोरेन वाकई में बीजेपी में चले गए तो हेमंत सोरेन की सरकार का क्या होगा? क्या हेमंत सरकार गिर जाएगी?

ये भी पढ़े..

45वें जन्मदिन पर पिता नीतीश कुमार के साथ महावीर मंदिर पहुंचे निशांत कुमार, पूजा-अर्चना के बाद विधानसभा सत्र पर टिकी निगाहें

Share Add as a preferred…