बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानें कब बारिश से मिलेगी राहत?

बिहार में पिछले दो दिनों से बारिश का दौर जारी है. लगातार हो रही बारिश की वजह से जनजीवन प्रभावित हो गया है. जहानाबाद व अन्य जिलों में ओले भी गिरे. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज भी बारिश होगी, लेकिन 20 मार्च के मुकाबले कम होगी. हालांकि कुछ जिलों में ओला गिरने की भी संभावना है. वहीं 23 मार्च से स्थिति सामान्य होने की बात कही गई है।

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी चंपारण 31.2 मिलीमीटर, मुजफ्फरपुर में 24.5, मधेपुरा में 24.4, पूर्णिया में 19.7, जहानाबाद में 22.4, अररिया में 17.8, औरंगाबाद में 16.2, कटिहार में 14.3 खगड़िया में 12.2, भागलपुर में 14.1, गया में 11.8 मिलीमीटर बारिश हुई है।

पटना समेत पश्चिमी एवं दक्षिणी बिहार के जिलों में बारिश संबंधी गतिविधियों में कमी आएगी. शुक्रवार से राज्य में मौसम साफ होने के आसार हैं. बारिश की वजह से सूबे का पारा जहां 30 डिग्री के पार पहुंच गया था, वहीं अब 20 डिग्री से भी कम हो गया है. लोगों को हल्के ठंड का एहसास होने लगा है।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान के तहत पहले से ही येलो अलर्ट जारी किया था, वहीं 20 और 21 मार्च के लिए कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. बता दें कि आज के लिए पटना, भोजपुर, नालंदा, गया, शेखपुरा और जहानाबाद जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं शेष बचे जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी है।

Related Posts

बिहार विधानसभा में भाषण पढ़ते वक्त कई बार अटके तेजस्वी, सत्ता पक्ष के विधायकों ने लगाए ठहाके

Share Add as a preferred…

Continue reading
बिहार विधानसभा में तेजस्वी यादव का हमला—सरकार की पहचान ‘झूठी वाहवाही और 100% लापरवाही’

Share Add as a preferred…

Continue reading