शाहरुख खान को कितना प्यार करते हैं सलमान खान, किंग खान ने खुद ट्वीट कर दिया जवाब

सलमान खान और शाहरुख खान की फिल्मों में एक-दूसरे का कैमियो का रिश्ता काफी पुराना रहा है। इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई शाहरुक खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पठान’ में सलमान खान के कैमियो रोल ने खूब वाहवाही बटोरी। वहीं अब आने वाले समय में इन दोनों सुपरस्टार्स की जोड़ी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टाइगर 3’ में भी नजर आएगी। सलमान की ‘टाइगर 3’ में आपको ‘पठान’ यानी शाहरुख खान का कैमियो देखने को मिलेगा। ये दोनों स्टार्स एक-दूसरे को अपना गुडलक मानते हैं, यही वजह है की दोनों अक्सर एक-दूसरे की फिल्म में कैमियों करते नजर आते हैं।

शाहरुख खान को कितना प्यार करते हैं सलमान खान ?

वहीं शाहरुख और सलमान के बीच कितना प्यार है इसका जवाब हाल ही में किंग खान ने खुद अपने एक पोस्ट में दिया है।दरअसल, कुछ दिन पहले सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ, जिसमें सलमान बाल्ड लुक में नजर आए थे। डैशिंग लुक और हैंडसम हंक की छवि वाले सलमान को इस नए लुक में देख कर हर कोई काफी हैरान रह गया और देखते ही देखते चंद पलों में इंटरनेट पर सलमान खान का ये बाल्ड लुक चर्चा का विषय बन गया। वहीं कुछ लोग तो उनके इस लुक को देखकर ये तक कयास लगा रहे है की भाईजान ने ये लुक शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ के लिए अपनाया है।

फैन को शाहरुख ने दिया जवाब

हालांकि, सलमान खान ने तो अब तक अपने इस लुक पर कोई बात नहीं की है, लेकिन हाल ही में उनके इस लुक पर उनके जिगरी दोस्ती यानी की शाहरुख खान ने रिएक्शन दिया है। दरअसल, हाल ही में शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ के लेटेस्ट गाने ‘नॉट रमैया वस्तावैया’ का टीजर रिलीज किया गया है। इस मौके पर शाहरुख ने अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आस्क एसआरके सेशन रखा। इस दौरान एक फैन ने सलमान खान के बाल्ड लुक को लेकर जवान के प्रमोशन का कनेक्शन निकाल दिया, जिस पर शाहरुख खान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है, साथ ही ये भी बताया है की सलमान खान उन्हें कितना प्यार करते हैं।

शाहरुख ने बताया उन्हें दिल से प्यार करते है सलमान

आस्क एसआरके सेशन के दौरान एक फैन ने सलमान खान के बाल्ड लुक पर उनसे सवाल करते हुए लिखा है कि- ‘सलमान खान का लेटेस्ट लुक बता रहा है कि वो जवान को प्रमोट कर रहे हैं, क्या ये बात सच है।’ इस सवाल का शाहरुख खान ने फौरन जवाब देते हुए लिखा है कि, ‘सलमान भाई को मुझे प्यार दिखाने के लिए कोई लुक नहीं करना पड़ता, वो दिल से ही मुझे हमेशा प्यार करते हैं। बस कह दिया तो कह दिया।’ शाहरुख खान के इस जवाब से ये तो साफ हो गया है कि सलमान का ये लेटेस्ट लुक उनकी फिल्म ‘जवान’ के प्रमोशन के लिए तो नहीं है। वहीं दूसरी तरफ फैंस को इस बात का सबूत भी मिल गया है की सलमान और शाहरुख के बीच कितना प्यार है।

  • Related Posts

    केंद्रीय और राज्य बजट से पंचायतों को मिलेगी नई ताकत.. पंचायती मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा– कृषि, रोजगार और महिलाओं पर फोकस से गांव होंगे मजबूत

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार में ग्रीन ट्रांसपोर्ट की बड़ी छलांग.. 500 ग्रीन बस स्टॉप, 400 इलेक्ट्रिक बसें और 2000 चार्जिंग स्टेशन बनेंगे

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *