कैमूर में भीषण सड़क हादसा, 16 लोग घायल, एक की मौत

कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के पक्षाहगंज के पास रात्रि 2:00 बजे पर्यटक बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई. जिसमें एक पर्यटक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. वहीं, 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. आसपास के लोगों द्वारा सभी घायलों को बाहर निकालते हुए कुदरा थाना और एनएचएआई को सूचना दी गई. जहां कुदरा थाना प्रभारी द्वारा घटनास्थल पर पुलिस टीम भेज कर राहत बचाव कार्य में जुट गए तो वही अस्पताल प्रभारी को फोन कर अस्पताल में सभी कर्मियों को अलर्ट रहने की बातें कहीं गई है।

13 घायलों को सीएचसी कुदरा उपचार के लिए पहुंचाया गया. जिसमें आठ लोगों की स्थिति काफी नाजुक होने के कारण घटनास्थल से ही मोहनिया भेजा दिया गया. अस्पताल पहुंचते ही सभी घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल भभुआ भिजवा दिया गया।

अस्पताल के दो चिकित्सक सहित कुल 15 लोगों की टीम उपचार में जुटी हुई है. सभी तीर्थ यात्री उड़ीसा के रहने वाले थे. जो गया में पिंड दान करने और काशी भ्रमण को लेकर आए हुए थे. जहां उनकी बस nh2 के दक्षिणी लेन में ट्रक से टकरा गई थी।

  • Related Posts

    सबौर में कलेजा चीर देने वाला हादसा! शौचालय के अभाव में गंगा किनारे गई 8 वर्षीय अनाथ बच्ची की डूबने से मौत; 17 फीट गहरे पानी से निकाला गया शव

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *