बिहार में भीषण हादसा, ट्रक ने ऑटो-रिक्शा को मारी टक्कर…मामी-भांजे की मौत, 2 घायल

बिहार के भागलपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से एक महिला और उसके भांजा की मौत (Aunt and Nephew Died) हो गई तथा दो अन्य घायल (Injured) हो गए।

पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि ऑटो रिक्शा पर सवार लोग बुधवार की रात जा रहे थे। इस दौरान भागलपुर-हसडीहा रोड पर साईं विहार कॉलोनी के समीप ट्रक ने ऑटो रिक्शा टक्कर मार दी। इस घटना में ऑटो रिक्शा पर सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रक का चालक वाहन सहित फरार हो गया।

वहीं, मृतकों की पहचान बांका जिले के देशड़ा गांव निवासी अगिया देवी (60 ) और उसके भांजा मुकेश लइया (32) के रूप में की गई है। इधर, घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस (Bihar Police) ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

  • Related Posts

    बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल से 537 अंचलों में काम ठप, आय-जाति-निवास से लेकर दाखिल-खारिज तक 20 सेवाएं प्रभावित

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    1 अप्रैल 2019 से पहले रजिस्टर गाड़ियों के लिए अलर्ट: HSRP नंबर प्लेट नहीं लगाई तो होगी सख्त कार्रवाई, बिहार में 1200 से अधिक वाहनों पर जुर्माना

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *