आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है और मंगलवार का दिन विविध शुभ योग लेकर आया है। पंचमी तिथि दोपहर 2:30 बजे तक रहेगी। उसी समय तक इंद्र योग भी प्रभावी रहेगा। देर रात 2:23 बजे तक अश्लेषा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा, जिसके बाद बुध ग्रह अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ग्रह-नक्षत्रों के इस बदलाव का सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल—
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज मेहनत सफलता का मार्ग बनेगी। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात मन को खुशी देगी। व्यापार में बढ़ोतरी होगी लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं। कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। जमीन-जायदाद संबंधी निर्णय फायदेमंद साबित हो सकते हैं। नई नौकरी आपके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है। रिश्तों में सुधार के संकेत हैं। आर्थिक मामलों से जुड़ी यात्रा सफल रहेगी।
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 3
वृष राशि
वृष राशि के जातकों के लिए दिन मेहनत और एकाग्रता पर आधारित है। काम पर फोकस करेंगे तो आय बढ़ेगी। वित्तीय फैसले फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए समय अनुकूल है। पारिवारिक और सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी। पिछले दिनों से बनी परेशानियों में राहत मिल सकती है। छात्रों को थोड़ी दिक्कत आएगी लेकिन परिणाम सकारात्मक रहेंगे।
शुभ रंग: ग्रे | शुभ अंक: 6
मिथुन राशि
परिवार को संभालना आज चुनौती भरा हो सकता है लेकिन आप सफल रहेंगे। परिवार के लोग आपकी मदद और मार्गदर्शन पर निर्भर रहेंगे। किसी छोटी छुट्टी की योजना बन सकती है। आज किए गए प्रयासों में सफलता मिलने के योग हैं।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 1
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। कार्यस्थल पर प्रमोशन या प्रशंसा मिलने की संभावना है। व्यापार में नए अवसर सामने आएंगे। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को सफलता मिलेगी। रुका धन वापस मिलने की संभावना है। परिवार में आनंद बढ़ेगा और मेहमानों के आगमन से घर में रौनक रहेगी।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज परीक्षा या टेस्ट के परिणाम आपके पक्ष में रहने की उम्मीद है। नौकरी परिवर्तन से बचें, ट्रांसफर की सूचना मिल सकती है। धन आगमन होगा, लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित यात्रा के योग बन रहे हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5
कन्या राशि
आज कन्या राशि वालों के लिए खुशी भरी खबरें आएंगी। लाभकारी योजनाओं पर काम आगे बढ़ेगा। वक्तृत्व कौशल सफलता दिलाएगा। पुरानी समस्याओं का समाधान होगा। करियर में सतर्कता जरूरी रहेगी। परिवार में सुख और शांति रहेगी। आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा और सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 4
तुला राशि
तुला राशि वालों को आज रुका धन प्राप्त होने के संकेत हैं। संतान से सुख मिलेगा। करियर में संतुष्टि का अनुभव होगा। विदेश से जुड़े मामलों में लाभ होगा। आज नया वाहन लेने का योग बन रहा है। किसी सलाहकार की मदद से बड़ा फायदा हो सकता है। लग्जरी सामान का सुख मिलेगा।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 2
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज करियर में सुधार का दिन है। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कर्ज से मुक्ति की राह मिलेगी। पराक्रम और नई सोच आर्थिक मजबूती देगी। परिवार, विशेषकर मां का सहयोग मानसिक शांति देगा। नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने का यह अच्छा समय है।
शुभ रंग: सिल्वर | शुभ अंक: 8
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए आज विनम्रता सफलता का मार्ग खोलेगी। पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात उत्साह बढ़ाएगी। सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। नया वाहन खरीदने के योग हैं। प्रभावशाली लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा। करियर और जीवनशैली दोनों में सुधार होगा।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 9
मकर राशि
मकर राशि वालों को आज भाग्य का मजबूत साथ मिलेगा। नौकरी बदलने की सोच रहे जातकों को अवसर मिल सकता है। सम्मान और उपहार में वृद्धि होगी। शासन-सत्ता से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार की समस्याओं का समाधान होगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 1
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज ऊर्जा और सक्रियता का दिन है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। बिजनेस में बड़ा मुनाफा हो सकता है। घर की उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। निवेश संबंधी फैसले फिलहाल टालना उचित है। रिश्तों में सम्मान और विश्वास बनाए रखना जरूरी होगा। आपका व्यक्तित्व लोगों को आकर्षित करेगा।
शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 6
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज नई उमंग और प्रगति का दिन है। व्यापार में लाभ पाने के लिए किसी की मदद लेनी पड़ सकती है। बहस-विवाद से दूर रहें। आपकी प्रतिभा को पहचान मिलेगी। छात्रों के लिए समय बेहतरीन है, कॉलेज में नए दोस्त बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
शुभ रंग: बैंगनी | शुभ अंक: 2


