2 दिसंबर 2025 का राशिफल: मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष द्वादशी पर जानें आज का दैनिक फलादे

आज मंगलवार, मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। तिथि दोपहर 3:58 बजे तक रहेगी। आज अखण्ड द्वादशी व्रत और भौम प्रदोष व्रत का संयोग बन रहा है। रात 9:08 बजे तक वरीयान योग तथा 8:52 बजे तक अश्विनी नक्षत्र का प्रभाव रहेगा।

शुभ योगों के बीच आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या विशेष लेकर आया है, आइए जानते हैं।

मेष राशि – धार्मिक यात्रा और मान-सम्मान में वृद्धि

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। किसी काम से की जाने वाली यात्रा आने वाले समय में फायदेमंद साबित होगी। सरकारी कार्यों में लापरवाही न करें, अन्यथा दंडित भी होना पड़ सकता है।
पार्ट-टाइम कार्य की तलाश कर रहे लोगों को अवसर मिलेंगे। धार्मिक यात्रा का योग बनेगा जो मानसिक शांति देगा। किसी क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के कारण समाज में सम्मान बढ़ेगा।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 5

वृष राशि – मानसिक शांति और प्रमोशन की संभावना

आज वह कार्य पूरा हो सकता है, जिस पर आप लंबे समय से मेहनत कर रहे थे। इससे मानसिक शांति मिलेगी। आप किसी विश्वस्त व्यक्ति से मन की बात साझा कर पाएंगे।
जॉब में ट्रांसफर या प्रमोशन की सकारात्मक खबर मिल सकती है। सामाजिक कार्यों में शामिल होने से आपका सम्मान बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2

मिथुन राशि – मेहनत और एकाग्रता से सफलता

आज आप अपने दोस्त की आर्थिक मदद कर सकते हैं। आपका फोकस मजबूत रहेगा, जिसके चलते कार्यों में सफलता के योग बनेंगे।
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और रचनात्मक कार्यों की ओर रुचि बढ़ेगी। लव लाइफ में बेहतर समय रहेगा। सोशल मीडिया के माध्यम से किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो आपके लिए लाभकारी साबित हो।
शुभ रंग: भूरा | शुभ अंक: 7

कर्क राशि – सेवा-भाव से खुशी, कार्यस्थल पर प्रशंसा

आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करेंगे जिससे मन को प्रसन्नता मिलेगी।
स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों को नई सीखने का अवसर मिलेगा। किसी साहसिक कार्य में आपकी सराहना होगी। ऑफिस में काम की तारीफ होगी और जूनियर भी आपसे सीखने आएंगे।
शुभ रंग: पीच | शुभ अंक: 3

सिंह राशि – परिवार का सहयोग और छात्रों को बड़ी खुशखबरी

आज नई सकारात्मक परिस्थितियां बनेंगी। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य में परिवार की सलाह आपके लिए लाभप्रद रहेगी।
ऑफिस का माहौल सुकून भरा रहेगा जिससे कार्यक्षमता बढ़ेगी। छात्रों के लिए यह दिन विशेष रूप से अच्छा है, किसी परीक्षा परिणाम या प्रोजेक्ट से जुड़ी अच्छी सूचना मिल सकती है।
शुभ रंग: भूरा | शुभ अंक: 8

कन्या राशि – समस्या का समाधान और संबंधों में मधुरता

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जो आपकी समस्या का समाधान करेगा।
पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आप नई दिशा की ओर बढ़ेंगे। परिवार के साथ समय बिताना सुखद रहेगा। दांपत्य जीवन में तालमेल बना रहेगा।
शुभ रंग: सिल्वर | शुभ अंक: 3

तुला राशि – आर्थिक मजबूती और करियर में उन्नति

आज जीवन में सकारात्मक बदलाव महसूस होगा। आर्थिक रूप से आप मजबूत स्थिति में रहेंगे।
माता-पिता का सहयोग मिलने से उत्साह बढ़ेगा। बच्चों की उपलब्धियां घर में खुशी का माहौल बनाएंगी। पूजा-पाठ के लिए कुछ समय निकालें।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 4

वृश्चिक राशि – नई शुरुआत का दिन, आलस्य से दूरी जरूरी

आज का दिन लाभदायक रहेगा। ऑर्गेनिक फूड या नैचुरल प्रोडक्ट्स से जुड़े लोगों को फायदा होगा।
आज पुरानी बातों को भूलकर नई शुरुआत करने का समय है। सामाजिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। समय का सही उपयोग करने से लाभ होगा।
शुभ रंग: महरून | शुभ अंक: 5

धनु राशि – आर्थिक उन्नति और सामाजिक प्रतिष्ठा

शाम का समय दोस्तों के साथ बितेगा जिससे दिन यादगार बनेगा। व्यापारी वर्ग को अच्छा लाभ मिलेगा जिससे आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
कॉलेज छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। कार्यस्थल पर नई तकनीक अपनाने से काम आसान होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को सम्मान व पद मिल सकता है।
शुभ रंग: पर्पल | शुभ अंक: 1

मकर राशि – सकारात्मक सोच से सफलता, स्वास्थ्य पर ध्यान रखें

महिलाओं को नया व्यवसाय शुरू करने में परिवार का समर्थन मिलेगा।
कुछ विरोधी कठिनाई पैदा कर सकते हैं, लेकिन आपकी सकारात्मक सोच आपको मजबूत बनाए रखेगी। स्वास्थ्य में हल्की परेशानी हो सकती है। शाम को घर के बाहर दीपक जलाना शुभ रहेगा।
शुभ रंग: गोल्डन | शुभ अंक: 2

कुम्भ राशि – तरक्की, नए अवसर और खुशहाली

दिन की शुरुआत अनुकूल रहेगी। ऑफिस का कार्य समय पर पूरा होगा जिससे मन शांत रहेगा।
छात्रों को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। आप दूसरों को परेशान न हो इसका विशेष ध्यान रखेंगे। व्यापार और नौकरी—दोनों में अच्छे परिणाम मिलेंगे।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 8

मीन राशि – सफलता और आर्थिक सहयोग

छात्र अपने प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। आज इंटरव्यू में सफलता के प्रबल योग हैं।
दोस्तों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी वाले लोग डॉक्टर से मिलने पर राहत पाएंगे। व्यापारियों के लिए समय सामान्य लेकिन स्थिर रहेगा।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 7

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Related Posts

     संकष्टी गणेश चतुर्थी और झंडा दिवस आज, जानें तिथि, नक्षत्र, योग, राहुकाल और ग्रहों की स्थिति
    • Luv KushLuv Kush
    • दिसम्बर 7, 2025

    Continue reading
    आज का राशिफल 7 दिसंबर 2025: संकष्टी चतुर्थी, पुनर्वसु नक्षत्र और ग्रह गोचर बनाएंगे दिन खास, जानें सभी 12 राशियों का पूरा भविष्यफल
    • Luv KushLuv Kush
    • दिसम्बर 7, 2025

    Continue reading