लोकसभा में CrPC संशोधन बिल पेश कर रहे हैं गृह मंत्री अमित शाह, मानसून सत्र का आज आखिरी दिन

संसद के मानसून सत्र का आज आखिरी दिन है। आज एक बार फिर सदन में हंगामा हो रहा है। कांग्रेस अधीर रंजन चौधरी के निलंबन का मुद्दा उठा रही है। इस संबंध में कांग्रेस संसदीय समिति की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के सांसदों की बैठक बुलाई। इस बैठक में अधीर रंजन चौधरी के लोकसभा से निलंबन को लेकर चर्चा हुई।गुरुवार को संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने एक अधीर रंजन चौधरी के लोकसभा से निलंबन का प्रस्ताव दिया जिसे ध्वनिमत से मंजूरी दी गई।

गृह मंत्री अमित शाह ने CrPC संशोधन बिल पेश किया

लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने CrPC संशोधन बिल पेश किया।

उल्टा चोर कोतवाल को डांटे- अजय भट्ट

लोकसभा में अधीर रंजन चौधरी के निलंबन पर रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा-प्रधानमंत्री के लिए आप अपशब्द कहेंगे, गलत बातें कहेंगे। ऐसे व्यक्ति से तुलना करेंगे जो आपकी देन है… इसके लिए विपक्ष ही ज़िम्मेदार है, उल्टा चोर कोतवाल को डांटे।

  • ये भी पढ़े..

    CJP का सरकार को अल्टीमेटम: “मांगें पूरी होने तक जंतर-मंतर पर आंदोलन जारी रहेगा”

    Share Add as a preferred…

    AAP, RJD, SP और JMM सांसदों का अस्पताल गेट पर धरना; सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, जमकर हुआ विरोध

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *