पटना में गृह विभाग का दरबार: अब सोमवार और शुक्रवार को सीधे अफसरों से मिलिए; विशेष सचिव ने सुनी फरियाद, अधिकारियों को कहा- संवेदनशील बनें

पटना | पुलिस या प्रशासन से जुड़ी आपकी कोई शिकायत है और कहीं सुनवाई नहीं हो रही, तो अब आप सीधे गृह विभाग के शीर्ष अधिकारियों से मिल सकते हैं। शुक्रवार (6 फरवरी) को ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ योजना के तहत विशेष सचिव श्री अनिल चौधरी ने जन-सुनवाई की।

दो टूक निर्देश: टालमटोल नहीं, समाधान चाहिए

​दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चली इस सुनवाई में विशेष सचिव ने कई मामलों को गंभीरता से सुना।

  • एक्शन: उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि फाइलों को लटकाने के बजाय उनका त्वरित (Quick) और पारदर्शी निपटारा करें।
  • नसीहत: अधिकारियों को साफ कहा गया कि वे जन-समस्याओं के प्रति संवेदनशील बनें और अपनी जवाबदेही समझें।

नोट कर लें समय: अब हफ्ते में दो दिन होगी सुनवाई

​गृह विभाग ने आम लोगों की सहूलियत के लिए एक फिक्स शेड्यूल जारी किया है। अब आपको यह सोचने की जरूरत नहीं कि अफसर मिलेंगे या नहीं।

  • सोमवार: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक।
  • शुक्रवार: दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक।

कौन सुनेगा बात?

इन दो दिनों में विभाग के अपर मुख्य सचिव (ACS), सचिव और विशेष सचिव स्तर के अधिकारी खुद मौजूद रहेंगे और आपकी समस्या सुनकर मौके पर ही दिशा-निर्देश देंगे।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बड़ा बढ़ावा, 20 नवंबर तक ढाई लाख घरों पर लगेंगे सोलर पैनल; अतिरिक्त बिजली सरकार खरीदेगी

    Share Add as a preferred…

    ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद को मिली जमानत, भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत के बीच सहरसा पहुंचेंगे अंतिम संस्कार में

    Share Add as a preferred…