लोगों को डराने लगा HMPV वायरस! अब 10 महीने का बच्चा मिला पॉजिटिव

चीन में फैल चुके HMPV वायरस के भारत में दस्तक देने के बाद से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सबसे पहले कर्नाटक में दो मामलों की पुष्टि हुई थी। इसके बाद से देश के अन्य राज्यों में भी इसके मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से राज्यों को सतर्कता बरतने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है।

असम में HMPV वायरस का केस मिलने से हड़कंप मच गया है। 10 महीने का बच्चा HMPV वायरस से संक्रमित पाया गया है। वायरस से संक्रमित होने के बाद बच्चे को डिब्रूगढ़ के असम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (AMCH) में भर्ती कराया गया है। फिलहाल बच्चे की हालत स्थिर बताई जा रही है।

डॉक्टर के मुताबिक बच्चे को चार दिन पहले सर्दी जुकाम की वजह से हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। टेस्ट के बाद बच्चे में HMPV वायरस की पुष्टि हुई है। डॉक्टर के मुताबिक ये एक नियमित जांच थी, जिसका रिपोर्ट आने पर इस वायरस की पुष्टि हुई है। फिलहाल बच्चे की हालत स्थिर है।

भारत में HMPV वायरस के केस में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। देशभर में अबतक कुल 15 मामले सामने आ चुके हैं। महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, केरल, उत्तर प्रदेश के बाद अब असम में भी इसका केस मिलने के बाद हड़कंप मच गया है।

एचएमपीवी से बचाव के लिए कोविड-19 के समान ही सावधानियां बरतनी चाहिए। बार-बार हाथ धोना, संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाए रखना, खांसते या छींकते समय मुंह ढकना, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना जरूरी है। एचएमपीवी के लिए अभी तक कोई विशेष दवा या वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। इसलिए, इस वायरस से बचाव के लिए सावधानी बरतना बहुत जरूरी है। यदि आपको एचएमपीवी के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

बता दें कि एचएमपीवी एक श्वसन तंत्र से जुड़ा वायरस है। यह खांसी और छींक से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। इसके लक्षणों में बुखार, खांसी, नाक बहना, सांस लेने में तकलीफ, और गंभीर मामलों में ब्रोंकाइटिस या न्यूमोनिया शामिल हैं।

  • ये भी पढ़े..

    रोटरी क्लब ऑफ भागलपुर का भव्य सम्मान समारोह, सेवा और समर्पण के लिए कई सदस्य हुए सम्मानित

    Share Add as a preferred…

    इमामबाड़ा से निकला ऐतिहासिक ताज़िया जुलूस, शाहजंगी में पहलाम के साथ शांतिपूर्वक संपन्न

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *