गया की जमुआमा पंचायत में ऐतिहासिक विकास, मुखिया गायत्री देवी ने गिनाईं बड़ी उपलब्धियां

गया (बिहार):

जहां एक ओर राज्य सरकार ग्रामीण विकास को लेकर लगातार दावे कर रही है, वहीं गया जिले के खिजरसराय प्रखंड अंतर्गत जमुआमा पंचायत की मुखिया गायत्री देवी ने प्रेस वार्ता में पंचायत में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मनरेगा समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर उतार कर पंचायत को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा रहा है।

खेल मैदान से लेकर सोख्ता निर्माण तक, विकास की पूरी सूची

मुखिया गायत्री देवी ने बताया कि पंचायत में निम्नलिखित महत्वपूर्ण विकास कार्य कराए गए हैं:

✅ पंचायत स्तर पर खेल मैदान और स्टेडियम का निर्माण

✅ वृक्षारोपण अभियान और हरियाली को बढ़ावा

✅ आहर-पईन का निर्माण और जल संचयन की सुविधा

✅ जल संसाधन विभाग की मदद से पटवन हेतु पेन पक्कीकरण

✅ नालों की गाद सफाई और जल निकासी व्यवस्था को सशक्त करना

✅ सभी 17 वार्डों में नल की सफाई और ढक्कन लगाने का कार्य

✅ स्वच्छता मिशन के अंतर्गत डंपिंग यार्ड और कचरा संग्रहण की व्यवस्था

✅ मनरेगा के तहत आरसीसी रोड, फेवर ब्लॉक,

✅ 70 सोख्ता और 10 कुओं का जीर्णोद्धार कार्य भी सफलतापूर्वक किया गया

पंचायत बनी मिसाल, सबका साथ-सबका विकास की भावना

मुखिया गायत्री देवी ने अपने वक्तव्य में कहा:

“जमुआमा पंचायत का यह विकास कार्य जिले के लिए एक मॉडल बन चुका है। यह सब जनप्रतिनिधियों, रोजगार सेवकों और पंचायत समिति के सहयोग से ही संभव हो पाया है।”

उन्होंने सभी वार्ड सदस्यों, पंचायत समिति सदस्य एवं रोजगार सेवकों की सक्रियता की सराहना की।

कार्यक्रम पदाधिकारी ने की समीक्षा, ग्रामीणों में खुशी का माहौल

खिजरसराय के कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा पंचायत में हुए कार्यों की समीक्षा भी की गई, जिसमें सभी कार्यों को सकारात्मक रूप में आंका गया। प्रेस वार्ता के दौरान उप मुखिया ललित किशोर सिंह, वार्ड सदस्य राजू कुमार, मुकेश कुमार, श्यामा देवी, ओंकार सिंह, राजकुमार चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर विकास कार्यों के लिए मुखिया का धन्यवाद दिया और इसे पंचायत के लिए गर्व का विषय बताया।

  • Related Posts

    नालंदा में ‘गुंडाराज’ का लाइव वीडियो! गोदाम खाली करने के लिए दुकानदार को दी सजा; खाकी ने दुत्कारा तो SP की चौखट पर पहुंचा पीड़ित

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहटा में ‘ऑपरेशन क्लीन’! हथियार के बल पर बाइक लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश; G.J. कॉलेज रोड पर प्लानिंग करते धराए 5 गुर्गे, ‘कट्टा’ और लूट की 6 बाइक बरामद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *