पटना में आज ऐतिहासिक क्षण: पीएम नरेंद्र मोदी पहली बार नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

पटना, 20 नवंबर 2025 — बिहार की राजनीति आज एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने जा रही है। मुख्यमंत्री पद के लिए 10वीं बार शपथ लेने जा रहे नीतीश कुमार के समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। यह पहली बार है जब पीएम मोदी किसी भी मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पटना पहुंचे हैं।

सुबह 11 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार सुबह लगभग 11 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से वे हेलीकॉप्टर के माध्यम से सीधे गांधी मैदान रवाना हुए, जहां राज्य सरकार ने भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया है। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है और हजारों लोगों के लिए बड़े LED स्क्रीन भी लगाए गए हैं।

गांधी मैदान में ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह

पटना का ऐतिहासिक गांधी मैदान पूरी तरह तैयार है। मंच, सेक्योरिटी, बैठने की व्यवस्था और वीआईपी मूवमेंट की मॉनिटरिंग को लेकर तैयारी पूरी रात चलती रही।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुबह 11.30 बजे मंत्रीमंडल के साथ पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। यह वही गांधी मैदान है जहां नीतीश कुमार ने साल 2015 में भी 20 नवंबर को शपथ ग्रहण किया था।

इस बार नीतीश कुमार के साथ दो उपमुख्यमंत्री — सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा — पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। दोनों नेता सुबह 11.30 बजे गांधी मैदान पहुंचे और जनता का अभिवादन किया।

20 से अधिक मंत्री ले सकते हैं शपथ

इस बार मंत्रीमंडल के गठन को लेकर भाजपा और जदयू दोनों की ओर से नाम लगभग तय हो चुके हैं। सूत्रों के अनुसार 20 से ज्यादा नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे और कई नेताओं को फोन भी जा चुका है।

बीजेपी कोटे से संभावित मंत्री

  • सम्राट चौधरी
  • विजय कुमार सिन्हा
  • मंगल पांडेय
  • दिलीप जायसवाल
  • नितिन नबीन (MLC)
  • रामकृपाल यादव
  • संजय सिंह ‘टाइगर’
  • अरुण शंकर प्रसाद
  • सुरेंद्र मेहता
  • नारायण प्रसाद
  • रमा निषाद
  • लखेंद्र पासवान
  • श्रेयसी सिंह (पहली बार मंत्री)

जदयू कोटे से संभावित मंत्री

  • श्रवण कुमार
  • बिजेंद्र यादव
  • विजय चौधरी
  • अशोक चौधरी
  • लेसी सिंह
  • दीपक प्रकाश कुशवाहा (उपेंद्र कुशवाहा के पुत्र)

अन्य सहयोगी दलों से

  • हम पार्टी के संतोष सुमन
  • लोक जनशक्ति पार्टी (चिराग पासवान गुट) से एक मंत्री

सूत्रों के अनुसार विभागों का अंतिम वितरण शपथ ग्रहण के बाद होगा।

स्पीकर पद पर BJP का दावा मजबूत, प्रेम कुमार होंगे नए स्पीकर

स्पीकर पद को लेकर लंबे समय से चल रही खींचतान आखिरकार समाप्त हो गई है। सूत्रों की मानें तो बीजेपी ने यह पद अपने पास सुरक्षित रख लिया है और पार्टी ने पूर्व मंत्री प्रेम कुमार को नया विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) बनाने का निर्णय लिया है।

हालांकि जदयू चाहती थी कि यह पद उसके पास रहे, लेकिन एनडीए के अंदर सहमति बनाने के बाद बीजेपी के पक्ष में फैसला हुआ। नीतीश कुमार ने भी इसे मंजूरी दे दी है।

बिहार में नई राजनीतिक शुरुआत

बिहार की राजनीति में आज का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज होने वाला है—

  • नीतीश कुमार का 10वां शपथ ग्रहण
  • पीएम मोदी की पहली उपस्थिति
  • NDA गठबंधन का नया पॉवर बैलेंस
  • नए चेहरों को कैबिनेट में बड़ी जिम्मेदारी

शपथ ग्रहण समारोह के बाद नए मंत्रिमंडल की पहली बैठक होने की संभावना है, जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लग सकती है।

  • Related Posts

    नवगछिया में पुलिस का ‘एक्शन’: कुख्यात भूसखारी को खदेड़कर दबोचा; कमर में लोडेड कट्टा और 15 गोलियां लेकर घूम रहा था, बड़ी वारदात की थी तैयारी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पप्पू यादव जेल गए: 31 साल पुराने केस में स्ट्रेचर पर कोर्ट पहुंचे सांसद; हाथ में ड्रिप, इजलास में ही किए साइन, अब सोमवार को होगी सुनवाई

    Share Add as a preferred…

    Continue reading