High Voltage Drama: ब्वॉयफेंड के लिए बीच सड़क भिड़ी 2 लड़कियां; बाल फाड़े, लात-घूंसों और हॉकी से पीटा

लड़कियों को आपस में बहस करते, गाली गलौज करते अकसर देखा होगा, लेकिन कभी लड़कियों को एक दूसरे से बीच सड़क मारपीट करते देखा है। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में ऐसा हुआ और वह भी बीच सड़क। ब्वॉयफ्रेंड के लिए 2 लड़कियां आपस में भिड़ गई। बीच सड़क दोनों लड़कियों ने एक दूसरे को खूब पीटा। हालांकि लोगों ने लड़कियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन उनका पारा 7वें आसमान पर थी, इसलिए उन्होंने किसी की नहीं सुनी।

लोगों ने ड्रामे के काफी मजे लिए

मिली जानकारी के अनुसार, आसनसोल दक्षिण थाना के तहत आने वाले इलाके में शताब्दी पार्क के पास 2 युवतियां एक दूसरे के साथ हाथापाई करती दिखीं। यहा हाई वोल्टेज ड्रामा बीच सड़क काफी देर तक चला, जिसके लोगों ने मजे भी लिए। युवती ने आरोप लगाया कि पूजा बजार करने गई तो कुछ युवक उनके साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। वहीं दूसरी युवती ने कहा कि उसने अपने प्रेमी को उस युवती के साथ देखा था, इसलिए वह युवती से उलझ गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और दोनों को अपने साथ थाना ले गई।

युवक पर धोखेबाजी के आरोप

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में पता चला कि दोनों लड़कियों का एक ही युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। एक युवती ने प्रेमी को दूसरी युवती के साथ पार्क के बाहर देख लिया था तो वह आग बबूला हो गई। इसके बाद दोनों युवतियां एक दूसरे से आपस में भिड़ गई। वह लोग एक -दूसरे से मारपीट करने लगी। क प्रेमिका चिल्ला-चिल्लाकर प्रेमी के ऊपर धोखेबाजी का आरोप लगाती रही। उसने युवक पर भी धोखा देने का आरोप लगाया, जबकि वह उससे जीने मरने की कसमें खाते हुए शादी करने का वादा करता था।

पुलिस दोनों को थाने ले गई

प्रेम मे धोखा खाई प्रेमिका ने दूसरी लड़की के बाल फाड़ दिए। उसको नीचे गिराकर लात घूंसों से पीटा। लोगों ने मजे लेते हुए दोनों लड़कियों को बढ़ावा दिया। एक ने लाकर हॉकी स्टिक पकड़ा दी तो उससे लड़की को पीटा। इस बीच लड़की अपना बचाव करते हुए उठी और दूसरी लड़की के मुंह पर थप्पड़ जड़ दिए। हालांकि कुछ लोगों ने लड़कियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे मानी नहीं। इसलिए लोगों ने पुलिस को बुला लिया। वहीं लड़का मौका देकर फरार हो गया। बात परिजनों तक भी पहुंची।

  • ये भी पढ़े..

    जन सुराज ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की शिकायत, कार्यकर्ताओं को परेशान करने और आचार संहिता उल्लंघन का लगाया आरोप

    Share Add as a preferred…

    लोकसभा में सांसद अजय कुमार मंडल ने उठाया भागलपुर उपभोक्ता आयोग का मुद्दा, तीन वर्षों में दर्ज मामलों से अधिक का हुआ निपटारा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *