तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत

बिहार में तेज रफ़्तार का कहर जारी है। राज्य के अंदर आए दिन सड़क दुर्घटना में लोगों की जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आ रहा है। जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंद दिया है, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक नाइट ड्यूटी खत्म कर अपने घर लौट रहा था और इसी दौरान हादसा हुआ।

जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक की पहचान पताही गांव के रहने वाले राकेश कुमार झा के रूप में की गई है। राकेश सरैयागंज के साह टी कंपनी में सुपरवाइजर हैं। उनकी देर रात की ड्यूटी थी। नाइट ड्यूटी समाप्त कर वे अपने घर लौट रहे थे।

इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे राकेश की मौत मौके पर ही हो गई। ट्रैक्टर की ट्रॉली में मृतक की बाइक और वह दोनों फंस गए। चालक ने ट्रॉली को अलग किया और ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। पूरी घटना सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर चौक फ्लाई ओवर की है। इस घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को बाहर निकाल कर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। घटनास्थल पर मौजूद मोहम्मद नौशाद ने बताया कि ड्यूटी कर लौट रहे पताही के राकेश कुमार को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिनसे उनकी मौके पर ही मौत हो गई है।

इध, वहीं सदर थाना के सब इंस्पेक्टर चंद्र शेखर राजा ने बताया कि एक बाइक सवार को ट्रैक्टर ने रौंद दिया है, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है. मृतक की पहचान पताही के रहने वाले राकेश कुमार झा के रूप में की गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेज दिया गया है. टक्कर लगने से बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. ट्रॉली को जब्त कर लिया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    बांका में राजद संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी मिली, शेख जियाउल हसन ने जताया शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार

    Share Add as a preferred…

    कांग्रेस की संगठन सृजन बैठक में हंगामा, नेताओं के बीच मंच से ही हुई तीखी नोकझोंक

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *