तेज रफ्तार मर्सिडीज ने कई वाहनों को मारी टक्कर, 3 लोगों की दर्दनाक मौत; पढ़े पूरी रिपोर्ट

गोवा में पोंडा तालुका में बनस्तारी पुल पर पणजी की ओर जाते समय एक तेज रफ्तार मर्सिडीज जीएलएस एसयूवी ने तीन कारों और दो दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद मर्सिडीज का ड्राइवर और अन्य लोग मौके से भाग गए। हालांकि, पुलिस के मुताबिक, मर्सिडीज में सवार लोगों को बाद में हिरासत में ले लिया गया।

घायल लोगों को गोवा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, मृतकों में एक पैदल यात्री भी शामिल है। टक्कर से दोपहिया वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

मर्दोल पुलिस स्टेशन से जुड़े इंस्पेक्टर मोहन गौडे ने  बताया, “मर्सिडीज, जो पणजी की ओर जा रही थी, आने वाले वाहनों और दोपहिया वाहनों से टकराने के बाद गलत साइड में चली गई होगी।” गौडे ने यह भी कहा कि पुलिस यह पता लगा रही है कि क्या मर्सिडीज का ड्राइवर नशे में था।

  • Related Posts

    बेऊर जेल से बाहर आए ‘छोटे सरकार’! मोकामा में जश्न, पटना में ‘महाभोज’; बाहुबली अनंत सिंह की रिहाई से बिहार की सियासत में ‘भूचाल’

    HIGHLIGHTS: बाहुबली विधायक की ‘ग्रैंड’…

    Continue reading
    वैशाली के लोदीपुर में ‘खूनी’ बवाल! जमीन विवाद में पत्थरबाजी, लूट और आगजनी; फर्नीचर दुकान फूँकी, वायरल वीडियो ने खोली कानून-व्यवस्था की पोल

    HIGHLIGHTS: हाजीपुर के गरौल में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *