सिवान में हाईप्रोफाइल छापेमारी: LJP(R) नेता रईस खान सहित तीन गिरफ्तार

सिवान, 21 सितंबर 2025:सिवान जिले के ग्यासपुर में रविवार को पुलिस ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता और पूर्व एमएलसी प्रत्याशी रईस खान को उनके आवास से गिरफ्तार किया। साथ ही उनके दो सहयोगी मुन्ना मियां और आफताब मियां को भी हिरासत में लिया गया। फिलहाल तीनों को अपने घर में ही नजरबंद रखा गया है।

इस कार्रवाई में सारण रेंज के डीआईजी, सिवान एसपी, एसडीपीओ और SIT की संयुक्त टीम शामिल थी। पुलिस ने गांव को चारों ओर से घेरकर हाईप्रोफाइल अभियान चलाया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

रईस खान कौन हैं?

रईस खान ग्यासपुर गांव के निवासी हैं और रघुनाथपुर विधानसभा सीट से हाल ही में चुनाव लड़ चुके हैं। इससे पहले वे एमएलसी चुनाव में भी प्रत्याशी रह चुके हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, उनके खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और वे लंबे समय से निगरानी में थे।

छापेमारी का कारण

हाल ही में सिवान और आसपास के क्षेत्रों में हुई आपराधिक घटनाओं में रईस खान और उनके गिरोह के संबंध मिलने के बाद SIT ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार सुबह यह कार्रवाई की।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में उनके आपराधिक नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की जानकारी जुटाई जा रही है।


 

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में आंधी और बारिश से भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में नुकसान भी दर्ज

    Share Add as a preferred…

    मुख्यमंत्री ने शुरू किया राज्यव्यापी जन-कल्याण अभियान, 534 प्रखंडों में लगे शिविरों से लोगों को मिलेंगी एक ही जगह पर 73 से अधिक योजनाओं की सुविधाएं

    Share Add as a preferred…