‘ए मुखिया जी मन होखे त बोलीं..’ आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ ठुमके लगाते नेता जी का वीडियो वायरल

बिहार में सांस्कृतिक आयोजन हो या शादी ब्याह आर्केस्ट्रा का आयोजन आम बात हो गई है। अक्सर ऐसे आयोजनों में आपको बार-बाला ठुमके लगाते नजर आ जाएंगी। बात तब खास हो जाती है जब जनप्रतिनिधि या पुलिस के जवान और अधिकारी खुद को रोक नहीं पाते हैं। खगड़िया से एक ऐसी ही तस्वीर निकलकर सामने आई है।

यह वीडियो गोगरी प्रखंड के पखरेल गांव का है। बताया जा रहा है कि मुखिया जी के पंचायत में दुर्गा पूजा के मौके पर डांस प्रोग्राम का आयोजन किया गया था और इसी कार्यक्रम में मुखिया जनता के समक्ष ही स्टेज पर चढ़ गए और भोजपुरी के चर्चित गाने पर आर्केस्ट्रा डांसर के साथ डांस करने लगे। मुखिया जी जोश में होश खो बैठे और उन्हें जनता का भी ख्याल नहीं आया।

वरुण कुमार मुखिया पखरेल पंचायत से पहली बार मुखिया बने ही थे कि अपने साथियों के साथ शराब पीते पकड़े गए थे। जिसमें गोगरी पुलिस ने मुखिया को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था। जेल से हाल ही बाहर आए थे लेकिन अब एक बार फिर से वह चर्चा में आ गए हैं।

  • Related Posts

    ‘नियोजक आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत भागलपुर में जिला स्तरीय एकदिवसीय नियोजन मेला आयोजित

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    वक़्फ़ कमिटी गठन को लेकर जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में असंतोष, प्रक्रिया पर उठाए सवाल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading