पटना समेत 10 जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, कई जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी

पटना: राजधानी समेत प्रदेश के आसपास व अन्य जिलों में शुक्रवार को झमाझम बारिश हुई। इस कारण लोगों को चार दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।

पटना में दोपहर बाद मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। हालांकि, सुबह से ही आंशिक बादल छाए हुए थे। वर्षा के कारण पटना के अलग-अलग इलाकों के विधानसभा, पुराना सचिवालय, इको पार्क, कंकड़बाग, गांधी मैदान समेत अन्य भागों में जलजमाव की स्थिति बनी रही। हालांकि, बाद में विभिन्न जगहों से पानी की निकासी हो गई।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मानसून द्रोणिका रेखा बीकानेर, अलवर, ग्वालियर, सिद्धि, शांति निकेतन होते हुए दक्षिण मिजोरम की ओर गुजर रही है। साथ एक चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र दक्षिण उत्तरप्रदेश के आसपास बना हुआ है।

इनके प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान पटना समेत 10 जिलों मधेपुरा, सहरसा, मधुबनी, खगड़िया, भागलपुर, पश्चिमी चंपारण, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, मधेपुरा में भारी व बहुत भारी वर्षा की चेतावनी है। वहीं, कई स्थानों पर मेघ गर्जन और वज्रपातकी चेतावनी है।

  • ये भी पढ़े..

    भोजपुर मुठभेड़ मामले में सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला, जगदीशपुर के एसडीओ और पूर्व एसडीपीओ को हटाया गया

    Share Add as a preferred…

    राहुल गांधी का आरोप- ‘संसद मार्च’ के दौरान छात्रों पर सुरक्षा बलों ने चलाई पैलेट गन

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *