राजधानी में झमाझम बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी, जानें अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों (NCR) में सुबह-सुबह झमाझम बारिश हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज भी दिल्ली में भारी बारिश जारी रहेगी और इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। यानी दिल्लीवासियों को फिलहाल बारिश से राहत नहीं मिलेगी। गौरतलब है कि दिल्ली में शनिवार को बारिश ने बीते 10 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। दिल्ली में शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक 126.1 एमएम बारिश दर्ज की गई थी और इस दौरान तापमान सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे रहा था।

यूपी में क्या रहेंगे हालात

यूपी में अगले 4 दिनों तक झमाझम बारिश होने की संभावना है। यहां लगभग सभी जिलों में बारिश दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में राज्य में 11 मिमी बारिश दर्ज हुई है, जोकि 17 फीसदी सामान्य से ज्यादा है। 14 जुलाई तक प्रदेश में इसी तरह का माहौल रह सकता है।

बिहार में 9 से 12 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना

उत्तर बिहार में 9 से 12 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान वज्रपात के साथ-साथ बिजली भी चमकेगी। यहां के 5 जिलों के लिए ऑरेंज और 5 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दक्षिण बिहार में हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश के लाहुल और स्पीति में बाढ़ और हिमस्खलन की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को लाहुल और स्पीति जिले में अचानक बाढ़ और हिमस्खलन की चेतावनी दी थी। राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमानकर्ता के एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, “लाहुल और स्पीति जिले में लगातार और भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़ और हिमस्खलन की काफी संभावना है।”

7 जिलों के लिए रेड अलर्ट और 3 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के लिए शनिवार को भारतीय मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए राज्य के 7 जिलों के लिए रेड अलर्ट और 3 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। आईएमडी ने राज्य में अचानक बाढ़, भूस्खलन और पत्थर गिरने के लिए भी अलर्ट जारी किया।

  • ये भी पढ़े..

    CJP का सरकार को अल्टीमेटम: “मांगें पूरी होने तक जंतर-मंतर पर आंदोलन जारी रहेगा”

    Share Add as a preferred…

    AAP, RJD, SP और JMM सांसदों का अस्पताल गेट पर धरना; सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, जमकर हुआ विरोध

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *