पटना में क्रेन और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर, हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत

पटना: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया है। पटना मेट्रो के काम में लगी क्रेन से तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर हुई है। घटना कंकड़बाग थाना क्षेत्र के रामलखन पथ की है।

सुबह एक ऑटो मीठापुर की तरफ से जीरोमाइल की ओर जा रही थी। रामलखन पथ के पास मेट्रो के निर्माण कार्य में लगा क्रेन पिलर को उठाकर दूसरी जगह ले जा रहा था, तभी ऑटो चालक ने क्रेन में जोरदार टक्कर मार की। इस हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे के वक्त ऑटो पर 8 लोग सवार थे।

हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया जबकि एक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में तीन महिला और चार पुरुष शामिल हैं। सभी नेपाल, रोहता, मुजफ्फरपुर, मधुबनी और वैशाली के रहने वाले थे और बस पकड़ने के लिए बैरिया बस स्टैंड जा रहे थे।

Related Posts

बेऊर जेल से बाहर आए ‘छोटे सरकार’! मोकामा में जश्न, पटना में ‘महाभोज’; बाहुबली अनंत सिंह की रिहाई से बिहार की सियासत में ‘भूचाल’

HIGHLIGHTS: बाहुबली विधायक की ‘ग्रैंड’…

Continue reading
‘झोला छाप सीएम नहीं चाहिए’: आईपी गुप्ता ने बिहार के नेतृत्व पर दिया बयान

सहरसा: सहरसा के विधायक और…

Continue reading