दिल्ली में गर्मी का सितम जारी.. तो हैदराबाद में बारिश भारी, जानें क्या है आपके शहर में मौसम का मिजाज

कल से जून माह का आगाज होगा. गर्मी और रौद्र रूप लेगी. लोगों की हालत अभी से खराब होने लगी है. वहीं देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज करवट भी ले रहा है.

कल से जून माह का आगाज होगा. गर्मी और रौद्र रूप लेगी. लोगों की हालत अभी से खराब होने लगी है. वहीं देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज करवट भी ले रहा है. इस आर्टिकल में आप अपने शहर के मौसम का लेटेस्ट अपडेट जानेंगे, साथ ही जानेंगे कि क्या आज के दिन आसमान में धूप खिलेगी या बारिश रहेगी. दिन का न्यूनतम और अधिकतम तापमान कितना रहेगा? तो चलिए आपको बताते हैं, मौसम का ताजा और सटीक अपडेट बिल्कुल विस्तार से…

 

दिल्ली में आज का मौसम

दिल्ली वालों को आज गर्मी परेशान कर सकती है. दिल्ली में आज का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. आसमान साफ रहेगा. वहीं न्यूनतम तापमान 33° और अधिकतम तापमान 47° तक पहुंचने का अनुमान है. वहीं दूसरी ओर इस सप्ताह के शुरुआती कुछ दिनों में आसमान में बादल छाए रहेंगे, जबकि अंत के कुछ दिनों में आसमान बिल्कुल साफ रहेगा. कल यानि शनिवार को तापमान को 46°, रविवार को 43°, सोमवार को 44°, मंगलवार को 45°, बुधवार को 46°, और गुरुवार यानि 6 जून को 46° रहने के आसार हैं.

मुंबई में आज का मौसम

मुंबई में आज का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. आसमान में बादल छाए रहेंगे. वहीं न्यूनतम तापमान 30° और अधिकतम तापमान 32° तक पहुंचने का अनुमान है. वहीं दूसरी ओर इस पूरे सप्ताह बादल और बारिश के आसार हैं. कल यानि शनिवार को तापमान को 32°, रविवार को 32°, सोमवार को 31°, मंगलवार को 31°, बुधवार को 31°, और गुरुवार यानि 6 जून को 31° रहने के आसार हैं.

जयपुर में आज का मौसम

जयपुर में आज का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. आसमान साफ रहेगा. वहीं न्यूनतम तापमान 33° और अधिकतम तापमान 45° तक पहुंचने का अनुमान है. वहीं दूसरी ओर इस सप्ताह के शुरुआती कुछ दिनों में आसमान में बादल छाए रहेंगे, जबकि अंत के कुछ दिनों में आसमान बिल्कुल साफ रहेगा. कल यानि शनिवार को तापमान को 41°, रविवार को 42°, सोमवार को 41°, मंगलवार को 42°, बुधवार को 43°, और गुरुवार यानि 6 जून को 44° रहने के आसार हैं.

हैदराबाद में आज का मौसम

हैदराबाद का मौसम सुहानी करवट ले रहा है. आसमान में बादल नजर आ रहे हैं. तापमान 30 डिग्री सेल्सियस है. वहीं न्यूनतम तापमान 30° और अधिकतम तापमान 41° तक पहुंचने का अनुमान है. वहीं दूसरी ओर इस पूरे सप्ताह बारिश और बादल छाए रहेंगे. कल यानि शनिवार को तापमान को 42°, रविवार को 41°, सोमवार को 36°, मंगलवार को 36°, बुधवार को 35°, और गुरुवार यानि 6 जून को 35° रहने के आसार हैं.

  • Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *