आनंद मोहन की रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, 11 अगस्त को अगली सुनवाई

पटना: पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई है. इस मामले की अगली सुनवाई 11 अगस्त को होगी. पूर्व सांसद के वकील एपी सिंह के मुताबिक मंगलवार को केस की लिस्टिंग नहीं हुई. इस कारण अब मामले की सुनवाई अब अगली तारीख को होगी।

बता दें कि गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी कृष्णैया की पत्नी उमा कृष्णैया ने इस रिहाई के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की है. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार और आनंद मोहन को हलफनामा दायर करने को कहा था. दोनों ने अपना अदालत में हलफनामा दाखिल कर अपनी बात रख दी है।

गौरतलब है कि आनंद मोहन की रिहाई (परिहार) के खिलाफ दिवंगत IAS जी कृष्णैया की पत्नी उमा कृष्णैया ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है. इसमें उन्होंने बिहार सरकार की ओर से जेल नियमावली में किए गए संशोधन को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है. इस मामले पर अब सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार के साथ ही आनंद मोहन को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया था. जिसपर बिहार सरकार और आनंद मोहन दोनों ने इस संबंध में अपने-अपने जवाब दे दिए हैं. आज इस पर सुनवाई होनी थी।

  • ये भी पढ़े..

    जन सुराज ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की शिकायत, कार्यकर्ताओं को परेशान करने और आचार संहिता उल्लंघन का लगाया आरोप

    Share Add as a preferred…

    लोकसभा में सांसद अजय कुमार मंडल ने उठाया भागलपुर उपभोक्ता आयोग का मुद्दा, तीन वर्षों में दर्ज मामलों से अधिक का हुआ निपटारा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *