लैंड फॉर जॉब मामले में टली सुनवाई, अब 30 जनवरी को राउज एवेन्यू कोर्ट में होगी हियरिंग

सियासी गलियारे से बड़ी ख़बर सामने आ रही है कि लैंड फॉर जॉब मामले में सुनवाई टल गयी है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में अब इस मामले पर 30 जनवरी को हियरिंग होगी। गौरतलब है कि इससे पहले 30 नवंबर को भी केस में सुनवाई नहीं हो पाई थी।

आपको बता दें कि आरजेडी सुप्रीमो लालू परिवार के पांच सदस्य आरोपी हैं। इसमें लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, मीसा भारती और हेमा यादव शामिल हैं।

गौरतलब है कि 7 अक्टूबर को हुई सुनवाई में लैंड फॉर जॉब केस में लालू परिवार समेत सभी 9 आरोपियों को जमानत मिल गई थी। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सभी को 1-1 लाख के निजी मुचलके पर बेल दी थी। कोर्ट ने सभी को पासपोर्ट सरेंडर करने के निर्देश दिए थे।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में स्वाद का नया ठिकाना बना ‘जायका मटन’, तिलकामांझी में भव्य उद्घाटन के साथ शुरू हुई खास फूड डेस्टिनेशन

    Share Add as a preferred…

    जयपुर-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस की शुरुआत, राजस्थान और बिहार के बीच रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *