भागलपुर में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ की शुरुआत, महिलाओं को मिलेंगी मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं

भागलपुर | 17 सितंबर 2025: महिलाओं के स्वास्थ्य और परिवार की मजबूती को केंद्र में रखते हुए ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ की शुरुआत आज भागलपुर के सदर अस्पताल से की गई। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान महिलाओं को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और चिकित्सीय सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

अभियान का शुभारंभ

अभियान का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद, राज्य स्वास्थ्य समिति के विजय प्रकाश राय, सदर अस्पताल प्रभारी डॉ. राजू, महापौर डॉ. वसुंधरा लाल और अस्पताल प्रबंधक आशुतोष कुमार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की शुरुआत इस अभियान पर आधारित टेलीफिल्म के प्रदर्शन से हुई। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन सुनाया गया, जिसमें महिलाओं के स्वास्थ्य को समाज और परिवार की नींव बताया गया।

जागरूकता और इलाज पर जोर

अधिकारियों ने बताया कि अभियान के अंतर्गत महिलाओं को न केवल मुफ्त चिकित्सीय जांच दी जाएगी, बल्कि जागरूकता संबंधी जानकारियां भी उपलब्ध कराई जाएंगी। ताकि महिलाएं समय पर इलाज करा सकें और परिवार को स्वस्थ रख सकें।

अभियान का उद्देश्य

इस विशेष पहल का मुख्य उद्देश्य है —

  • महिलाओं के स्वास्थ्य को मजबूत करना,
  • परिवार और समाज को सशक्त बनाना,
  • तथा महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति प्रेरित करना।

 

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…