पैसा लेने की शिकायत पर प्रधानाध्यापिका निलंबित

भागलपुर। सरकारी विद्यालयों में प्रैक्टिकल के नाम पर पैसा लेने की शिकायत पर शिक्षा विभाग ने एक प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया।

डीईओ राजकुमार शर्मा ने बताया कि कंट्रोल कमांड में शिकायत मिली थी कि प्रैक्टिकल के नाम पर प्रधानाध्यापिका द्वारा छात्रा अनु कुमारी एवं देवरानी कुमारी से एक हजार रुपये लिया गया था। हालांकि शिकायत होने के बाद उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय वासुदेवपुर भलुआ की प्रधानाध्यापिका प्रियंका द्वारा पैसे वापस कर दिए गए थे। इस शिकायत की जांच बीईओ कहलगांव द्वारा करायी गयी था जिसमें रुपये लेने की बात सामने आयी। इसके बाद प्रधानाध्यापिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन पर विभागीय कार्यवाही चलेगी।

  • ये भी पढ़े..

    पंजाब में बड़ा दांव खेलेगी JDU! 117 में से 45 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी, संगठन को बूथ स्तर तक किया जा रहा मजबूत

    Share Add as a preferred…

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा! EOU की एंट्री, जैमर ऑपरेटर से लेकर बायोमेट्रिक स्टाफ तक जांच के घेरे में

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *