मिड डे मिल में हेडमास्टर कर रहा था बड़ा खेल; BPSC लेडी टीचर ने बनाया वीडियो; अब HM ने दिखाई दबंगई

बिहार में शिक्षा विभाग से जुड़ीं कोई न कोई नई खबर हर दिन निकल कर सामने आ ही जाती है। ऐसे में अब जो खबर सामने आई है। उसमें एक स्कूल के हेडमास्टर शिक्षा विभाग के नियमों का हवाला देकर एक महिला शिक्षका के साथ जमकर तू-तू-मैं-मैं कर रहे हैं। जबकि महिला टीचर भी शिक्षा विभाग के नियमों की अनदेखी नहीं करने की बातें कह रही है। हालांकि, यह मामला अब काफी तूल पकड़ता हुआ नजर आ रहा है और इस पुरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, बिहार के मोतिहारी  के कोटवा प्रखंड क्षेत्र के अहिरौलिया पंचायत अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शिक्षिका व हेड मास्टर का विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। जबकि इस मामले को लेकर स्थानीय बीडीओ सरीना आजाद , सीओ मोनिका आनंद व थानाअध्यक्ष राजरूप राय द्वारा भी मामले को निपटाने की कोशिश की गई है। इसके बाद भी यह मामला खत्म होता हुआ नजर नहीं आ रहा है।

बताया जा रहा है कि राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय का एक एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें स्कूल की शिक्षिका अपनी मोबाइल फोन हेडमास्टर से मांग रही है और हेड मास्टर बार-बार कहने के बावजूद भी मोबाइल नहीं देने पर अड़े हुए हैं। अब इस मामले में शिक्षिका का आरोप है कि वह एमडीएम का वीडियो बना रही थी। इसके बाद हेडमास्टर अनूप कुमार ने उन्हें डांटते हुए जमकर खड़ी-खोटी सुनाई और  वीडियो बनाने से मना किया।

इसके आगे इसको लेकर महिला टीचर का कहना है कि मिड डे मिल में घटिया भोजन को देखते हुए उन्होंने व्यवस्था में सुधार के लिए वीडियो बनाया , जिसका एचएम द्वारा विरोध किया गया और उनके साथ बदसूलकी की गई। इसके अलावा दूसरे दिन भी वीडियो बनाने के प्रयास करने पर रसोईया ने भी शिक्षका को भला-बुरा कहा।

इधर शिक्षिका ने इस  घटना की लिखित शिकायत डीईओ कार्यालय, स्थानीय थाना , ब्लॉक सहित पटना शिक्षा विभाग को प्रेषित कर दी है। अब देखना यह होगा कि इस मामले में शिक्षा विभाग सहित प्रशासन के अधिकारी का रुख क्या होता है.? बहरहाल व्यवस्था सुधारने चली शिक्षिका खुद ही परेशान है। बताते चले की शिक्षिका उत्तर प्रदेश की रहने वाली है. जो की बिपिएससी पास कर के फरवरी 2024 में अहिरौलिया स्कूल में योगदान लिया था।

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Related Posts

    टीबी-मुक्त भारत की दिशा में बड़ा कदम: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने बिहार के सांसदों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, जन-आंदोलन की अपील

    Share भारत को टीबी-मुक्त बनाने के राष्ट्रीय लक्ष्य को गति देने के उद्देश्य से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज संसद भवन ऐनेक्सी में बिहार के सांसदों…

    जमीन विवाद रोकने के लिए गलत कागजात पर सख्ती जरूरी: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने जारी किए कड़े निर्देश, ई-मापी की निगरानी होगी और कड़ी

    Share राज्य में बढ़ते भूमि विवाद और जालसाजों द्वारा बनाए जा रहे फर्जी दस्तावेजों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय…

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *