दरभंगा में सरकारी स्कूल के हेडमास्टर की गोली मारकर हत्या, इलाज के दौरान तोड़ा दम

दरभंगा। जिले के मनीगाछी प्रखंड के उजान गांव में गुरुवार देर शाम अपराधियों ने घात लगाकर एक सरकारी स्कूल के प्रभारी हेडमास्टर की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान राजेश कुमार ठाकुर के रूप में हुई है, जो सोनपुर मधुपुर प्राथमिक विद्यालय में प्रभारी हेडमास्टर के पद पर कार्यरत थे।

दो साल पहले टीआरई-1 से हुई थी नियुक्ति

राजेश कुमार ठाकुर की नियुक्ति दो साल पहले बीपीएससी टीआरई-1 परीक्षा के तहत हुई थी। हाल ही में उनका ट्रांसफर मधुबनी जिले के फुलपरास प्रखंड में हुआ था, लेकिन बीएलओ के प्रभार में रहने के कारण वे नए विद्यालय में जॉइनिंग नहीं कर पाए थे।

अपराधियों ने घात लगाकर मारी गोली

जानकारी के अनुसार, राजेश कुमार ठाकुर स्कूल से ब्लॉक जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान रास्ते में घात लगाए अपराधियों ने उन पर करीब से गोली चला दी, जो उनकी कमर में लगी। गंभीर रूप से घायल शिक्षक किसी तरह अपने साथी के घर तक पहुंचे और घटना की जानकारी दी।

डीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत

स्थानीय लोगों ने उन्हें पंडोल के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस की जांच जारी

घटना की जानकारी मिलते ही बेनीपुर एसडीपीओ आशुतोष कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि यह आपसी रंजिश या पुरानी दुश्मनी का नतीजा हो सकता है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

  • Related Posts

    बिहार दिवस पर सड़क सुरक्षा पेंटिंग प्रतियोगिता, विजेताओं को हेलमेट देकर किया सम्मानित

    पटना, 23 मार्च 2026: राजधानी…

    Continue reading
    मॉरीशस के प्रधानमंत्री को बिहार आने का निमंत्रण, सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

    पटना/मॉरीशस, 23 मार्च 2026: बिहार…

    Continue reading