“PM आवास की आखिरी किस्त के लिए मांग रहा था ₹10 हजार घूस, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा”

बिहार के नवादा जिले में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मेसकौर प्रखंड के आवास सहायक बिरू कुमार चौधरी को ₹10 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद प्रखंड कार्यालय में हड़कंप मच गया।

आरोप है कि मिर्जापुर पंचायत के एक लाभुक से प्रधानमंत्री आवास योजना की अंतिम किस्त जारी करने और जियो टैगिंग कराने के बदले ₹10 हजार की मांग की जा रही थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग से की, जिसके बाद मामले का सत्यापन कराया गया।

बुधवार को जैसे ही लाभुक ने आरोपी को रिश्वत की राशि सौंपी, पहले से जाल बिछाकर बैठी निगरानी टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। टीम ने रिश्वत की पूरी रकम भी बरामद कर ली है।

गिरफ्तार आवास सहायक बिरू कुमार चौधरी मिर्जापुर और अंकरी पांडे बीघा पंचायत में पदस्थापित था। निगरानी डीएसपी मिथलेश कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

सरकारी योजनाओं में ‘कट मनी’ की शिकायतों के बीच हुई इस कार्रवाई को स्थानीय लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा संदेश मान रहे हैं।

  • ये भी पढ़े..

    सन्हौला थाना को मिलेगा नया भवन, पुलिस बैरक का हुआ उद्घाटन; एसएसपी ने किया भूमि पूजन

    Share Add as a preferred…

    हर पंचायत में होगी खेल प्रतिभाओं की खोज, 15 सितंबर से शुरू होगा विशेष अभियान: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

    Share Add as a preferred…